वरिष्ठ पत्रकार एस एन श्याम को केंद्रीय महिला आयोग की सदस्य ने कर्मयोगी सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।
राजन मिश्रा, 19 दिसंबर 2025
पटना/बोधगया - केंद्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने देश के वरिष्ठ पत्रकार एवं पीठाधीश्वर श्यामनाथ सिंह (एस एन श्याम )को आध्यात्मिक विज्ञान समन्वय, व्यवस्था परिवर्तन,चरित्र निर्माण एवं शांति व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान के लिए,"कर्मयोगी सम्मान 2025" से सम्मानित किया है।
बोधगया के सिरपुर स्थित बोधी ट्री विद्यालय में आचार्य कुल के तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में आचार्य कुल के अध्यक्ष और आरा के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय प्राक्कटन कुलपति आचार्य धर्मेंद्र ने भी महिला आयोग की सदस्य के साथ श्री श्याम के अलावा लगभग आधा दर्जन से ज्यादा पत्रकारों को सम्मानित किया।
राष्ट्रीय संगठन आचार्य कुल संत विनोबा भावे द्वारा स्थापित अराजनीतिक ,अहिंसक और अ सांप्रदायिक व्यासपीठ है ।16 से 18 दिसंबर तक बोधगया के सिरपुर में बोधी ट्री स्कूल में आचार्यकुल का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया था ।आचार्यकुल के त्रिदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन आचार्यकुल पत्रकारिता प्रकोष्ठ की ओर से सकारात्मक और स्वस्थ पत्रकारिता पर खुलकर चर्चा हुई।
आचार्यकुल पत्रकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक, कुमुद रंजन सिंह ( अधिवक्ता) ने आचार्यकुल पत्रकारिता पर विस्तार से चर्चा किया।
सम्मानित होने वाले में पत्रकारों
कुमुद रंजन सिंह, श्याम नाथ सिंह, अनमोल कुमार, अवधेश कुमार शर्मा, भोला प्रसाद, पवन कुमार, सतीश शाण्डिल्य, सुप्रिया, गीता कौर, डाॅ बालकृष्ण महाराज, शिव नाथ सिंह आदि को सम्मान - पत्र, प्रतिक चिह्न और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।


Post A Comment: