पटना झील मे तब्दील , विधान सभा और उप मुख्यमंत्री का आवास भी पानी की चपेट मे 



एस एन श्याम / राजन मिश्रा 

पटना - बिहार में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। रविवार की रात 11:00 बजे से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है वही सोमवार की सुबह भी राजधानी पटना में अच्छी बारिश हुई । लगातार बारिश के कारण कंकड़बाग, गांधी मैदान ,  राजेंद्र नगर ,राजीव नगर पाटलिपुत्र कॉलोनी पटना जंक्शन गोलंबर के अलावा बिहार विधानसभा और राज्य के उपमुख्यमंत्री का सरकारी आवास भी पानी की चपेट में आ गए है। पटना नगर निगम नरक निगम में हुआ तब्दील  हो चुका है राजधानी पटना में झील का नजारा बना हुआ है 

       पटना के मशहूर गांधी मैदान में चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई पड़ रहा है। राजधानी के निचले इलाके  में पूरी तरह बाढ़ का नजारा है। घर, दुकान ,मकान सब जगह सिर्फ पानी ही पानी ही  नजर आ रहा है। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा का सरकारी आवास पानी में डूबा हुआ है। बिहार विधानसभा और पुराना सचिवालय में पूरी तरह पानी ही पानी दिखाई पड़ रहा है। 

    राजधानी पटना पूरी तरह नरक में तब्दील हो गया है। यू कहे कि पटना का नगर निगम नरक निगम बन गया। भीषण जल जमाव के कारण राजधानी का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है स्कूल बंद कर दिए गए हैं ।निचले इलाकों में यातायात पूरी तरह ठप्प है वाहनों का परिचालन भी पूरी तरह चरमरा गया है 

     पटना के जिलाधिकारी के अनुसार जिला प्रशासन और नगर नगर निगम की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पानी निकासी का काम तेजी से चल रहा है ।कुल 18 पंप काम कर रहे हैं . एक-दो घंटे के अंदर पानी निकल जाने का दावा जिला प्रशासन के लोग कर रहे हैं

    पटना जंक्शन का बाहरी परिसर पूरी तरह पानी में डूबा हुआ है । राजधानी के निचले इलाकों में सैकड़ो घर पानी में पानी घुस गया है। आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सरकारी अधिकारी देखते हैं, करते हैं, नजर बनाए हुए का राग अलाप रहे हैं , वही पटना नगर निगम के कार्यों का पोल पूरी तरह से खुल चुकाहै

Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

Post A Comment: