राजन मिश्रा/ 23 मार्च 2023


बिहार भारत के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक राज्य है और इसकी राजधानी पटना है। यह जनसंख्या की दृष्टि से भारत का तीसरा सबसे बड़ा प्रदेश है जबकि क्षेत्रफल की दृष्टि से बारहवां है। १५ नवम्बर, सन् २००० ई॰ को बिहार के दक्षिणी हिस्से को अलग कर एक नया राज्य झारखण्ड बनाया गया। बिहार के उत्तर में नेपाल, दक्षिण में झारखण्ड, पूर्व में पश्चिम बंगाल, और पश्चिम में उत्तर प्रदेश स्थित है। यह क्षेत्र गंगा नदी तथा उसकी सहायक नदियों के उपजाऊ मैदानों में बसा है। गंगा इसमें पश्चिम से पूर्व की तरफ बहती है। बिहार भारत के सबसे महान् राज्यों मे से एक है।

बिहार
राज्य
Aerial view, Patna (314731093).jpg
Rajgir - 028 Bathing Pool at foot of Hill (9245042360).jpg
Nalanda University India ruins.jpg
Mahabodhi temple.jpg
Maa Mundeshwari Devi.jpg
Stamp of India - 2000 - Colnect 307681 - Madhubani Mithila Paintings - se tenant pair.jpeg
ऊपर से दक्षिणावर्त: गंगा नदी के तट पर राजधानी पटना का हवाई दृश्य, प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर, कैमूर में माता मुंडेश्वरी मंदिरमिथिला क्षेत्र से मधुबनी चित्रकलाबोधगया में महाबोधि मंदिरराजगीर में ब्रह्म कुंड हॉट स्प्रिंग्स

Seal of Bihar.svg
प्रतीक
गान: मेरे भारत के कंठ हार
(मेरे भारत के गले के हार)
भारत में बिहार का स्थान
भारत में बिहार का स्थान
निर्देशांक (पटना): 25°24′N 85°06′E / 25.4°N 85.1°E
देश भारत
गठन२२ मार्च १९१२
राज्य का दर्जा२६ जनवरी १९५०
राजधानी
और सबसे बड़ा शहर
पटना
जिले३८
शासन
 • सभाबिहार सरकार
 • राज्यपालराजेंद्र आर्लेकर
 • मुख्यमंत्रीनितीश कुमार
 • उपमुख्यमंत्रीतेजस्वी यादव
 • विधानमण्डल
 • संसदीय क्षेत्रराज्य सभा ( १६ सीटें)
लोक सभा (४० सीटें)
क्षेत्रफल
 • कुल९४,१६३ किमी2 (36,357 वर्गमील)
क्षेत्र दर्जा१२वां
जनसंख्या (२०११)
 • कुल१०,४०,९९,४५२
 • दर्जा३वां
 • प्रमुख जातीय भाषाई समूह
GDP (२०२२–२३)
 • कुल₹७.५२ लाख करोड़ (स.रा.अ.$९४ बिलियन)
 • प्रति व्यक्ति50,555 (US$738.1)
भाषाएं
 • राजभाषाहिन्दी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+०५:३०)
UN/LOCODEINBR
आई॰एस॰ओ॰ ३१६६ कोडIN-BR
वाहन पंजीकरणबी.आर.
मानव विकास सूचकांक (२०१९)वृद्धि ०.५७४ · 36वां
साक्षरता (२०११)६३.८२%
लिंग अनुपात (२०११)९१८ /१००० [8]
वेबसाइटOfficial Website

बिहार की जनसंख्या का अधिकांश भाग ग्रामीण है और केवल ११.३ प्रतिशत लोग नगरों में रहते हैं। इसके अलावा बिहार के ५८% लोग २५ वर्ष से कम आयु के हैं।

प्राचीन काल में बिहार विशाल साम्राज्यों, शिक्षा केन्द्रों एवं संस्कृति का गढ़ था। बिहार नाम का प्रादुर्भाव बौद्ध सन्यासियों के ठहरने के स्थान विहार शब्द से हुआ। 'बिहार', 'विहार' का अपभ्रंश है। १२ फरवरी वर्ष १९४८ में महात्मा गांधी के अस्थि कलश जिन १२ तटों पर विसर्जित किए गए थे, त्रिमोहिनी संगम भी उनमें से एक है।

Share To:

Post A Comment: