हिन्दू युवा सेना के प्रदेश अध्यक्ष बने अनमोल कुमार


हिन्दू युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष, स्वामी अंश चैतन्य जी महाराज ने संगठन विस्तार की मुहिम छेडी

राजन मिश्रा / अरविंद पाठक 

पटना - हिन्दू धर्म के रक्षार्थ, सनातन धर्म और संस्कृति के विस्तार और भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान मिशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हिन्दू युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक स्वामी अंश चैतन्य जी महाराज ने संगठन विस्तार का मुहिम छेड़ दिया है जिसके तहत अनमोल कुमार को बिहार प्रदेश का अध्यक्ष राष्ट्रीय मण्डल की सहमति और राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी अंश चैतन्य जी महाराज के अनुमोदन पर मनोनीत किया गया। 

दूसरी ओर हिन्दू युवा सेना का उत्तरप्रदेश का अध्यक्ष, रवि पांचाल को बनाया गया।

श्री स्वामी अंश चैतन्य जी महाराज संगठन विस्तार के दौरान उडीसा के प्रभारी, शरद गर्ग के सौजन्य से दिनांक 7  से 9  म ई  तक जगन्नाथ पुरी, भुवनेश्वर ( उड़ीसा) प्रस्थान कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान मिशन के तहत चुनाव अचार  संहिता खत्म होने के बाद इस मुद्दे पर महामहिम राष्ट्रपति, द्रोपति मुर्मू और प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी से भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए स्मार - पत्र देगे और जब तक देश भ्रष्टाचार मुक्त नहीं होगा, तबतक आन्दोलन जारी रहेगा। 


श्री अनमोल कुमार को हिन्दू युवा सेना का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर, सर्व श्री श्याम नाथ सिंह, राजकिशोर सिंह, भोला प़साद, राजन कुमार मिश्रा, अंकेश कुमार आदि ने शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए हिन्दू युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी अंश चैतन्य जी महाराज को  हार्दिक बधाई दिया।

Share To:

Post A Comment: