रेलवे के तालिबानी आदेश से रनिंग कर्मचारियों में आक्रोश, रेलवे पर हकमारी का आरोप
एआई पिक्स
राजन मिश्रा, 30 अगस्त 2026
पटना - दानापुर मंडल मे इन दिनों चल रहे कार्यकलापों के कारण रेलवे में कार्यरत रनिंग कर्मचारी इन दिनों परेशानी का सबब झेल रहे हैं, रेलवे द्वारा तालिबानी आदेश देते हुए इनके द्वारा किए गए कार्यों के बावजूद उनके हक के बनने वाले पैसे पर रेलवे के आदेशों द्वारा रोक लगाया जा रहा है इस संबंध में इन लोगों का यह भी कहना है कि रेलवे का कार्य करने में इनका अपना भी नुकसान होते रहता है, नुकसान और काम दोनों करने के बावजूद रेलवे द्वारा हकमारी किया जाना बहुत ही शर्मनाक है. रनिंग कर्मचारी दानापुर के मंडल कार्यालय में एकजुट होते हुए रेल प्रशासन के उच्चाधिकारियों के समक्ष अपना विरोध भी दर्ज कराया है वहीं विभिन्न रेल कर्मचारी संगठनों द्वारा भी इस मामले को लेकर कई बार पदाधिकारीगण को अवगत कराया जा चुका है बावजूद इसके कहा जा रहा है कि रेलवे में फंड की कमी है
गौरतलब है कि जब रेलवे में फंड की कमी है तो कर्मचारियों से अतिरिक्त कार्य रेलवे द्वारा क्यों लिया जाता है और जो काम प्रावधान के मुताबिक चल रहा है उसको प्रभावित करने की व्यवस्था पदाधिकारीयों द्वारा क्यों की जाती है जब कर्मचारी अपने किए कार्यों के रूपयो को लेने के लिए व्यस्त रहेंगे तो वह काम क्या करेंगे यह रेलवे के उच्च अधिकारियों को सोचना चाहिए, कभी भी कर्मचारियों को दबाकर अच्छा काम नहीं निकाला जा सकता, उच्च अधिकारियों को चाहिए कि यदि फंड नहीं भी है तो उसकी अनुशंसा करके मंत्रालय से मांग करना चाहिए और समय पर कर्मचारियों को भुगतान करना चाहिए नहीं तो काम नहीं लेना चाहिए. काम लेने के बाद इस प्रकार का दुर्व्यवहार मानवाधिकार के हनन की तरफ ले जाता है तत्काल इस मामले में कार्रवाई करते हुए कर्मचारियों का भुगतान सुनिश्चित करना होगा ताकि राजस्व से संबंधित कार्य प्रभावित न हो और रेल कार्य सुचारू रूप से चलता रहे. और जब फंड नहीं रह रहा तो आगे से कार्यों का योजना प्रतिवेदन उसी अनुरूप तैयार करना होगा ताकि भविष्य में कर्मचारियों के साथ ऐसा दुर्व्यवहार न हो

Post A Comment: