बक्सर स्टेशन पर मानवता का मिसाल बने दिलीप टीटीई

स्टेशन पर कार्यरत टीटीई द्वारा छूटे हुए बैग जिसमें लाखों के गहने और नकदी थे , तत्काल कार्रवाई कर अपने सहयोगियों से मदद लेकर महिला को कराया गया वापस



राजन मिश्रा / हिमांशु शक्ला,23 अगस्त 2026

बक्सर-आज बक्सर रेलवे स्टेशन पर यहां कार्यरत टीटीई दिलीप कुमार सिंह ने मानवता का परिचय देते हुए एक महिला का बैग जिसमें लाखों के गहने और नकदी था कोच में कार्यरत रेल कर्मचारी के सहयोग से किसी तरह बरामद किया और संबंधित महिला को सुपुर्द किया जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या 22947 सूरत से भागलपुर जाने वाली ट्रेन के S1बोगी में 36 नंबर बर्थ पर माया दुबे नाम की औरत सफर कर रही थी जिसे बक्सर उतरना था बक्सर उतारने के दौरान गलती से उनका पर्स बर्थ पर ही छूट गया और गाड़ी आगे चली गई गाड़ी जाने के बाद माया देवी ने स्टेशन पर कई जगह अपने सामान के लिए गुहार लगाया अंत में टीटी ऑफिस में कार्यरत टीटीई दिलीप कुमार सिंह से अपनी आपबीती सुनाई तो त्वरित कार्रवाई करते हुए दिलीप कुमार सिंह द्वारा कोच लेकर जा रहे टीटीई से संपर्क करके बैग को सुरक्षित वापस करा लिया गया जिसके बाद महिला के चेहरे खुशी से खिल उठे महिला ने रेल कर्मचारीयों के ईमानदारी के प्रति बार-बार धन्यवाद करते नजर आई. इस नेक कार्य को देखने से अब पता चलता है कि आज भी मददगार लोग हैं जो दूसरों के परेशानियों में खड़े रहने के प्रयास में रहते हैं

Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

Post A Comment: