बक्सर के भलुहा में शिवम हॉस्पिटल पर लगा स्वास्थ्य शिविर, लगभग 100 से अधिक निसंतान दंपत्तियों ने उठाया लाभ
पटना की प्रसिद्ध आईवीएफ स्पेशलिस्ट डॉक्टर वंदना मिश्रा बक्सर आकर की लोगों का इलाज
राजन मिश्रा
बक्सर- आज बुधवार को निसंतान दंपत्तियों को लाभ पहुंचाने को लेकर बक्सर के राजपुर प्रखंड के भलुहा गांव में यहां के संचालक डॉ गणेश पांडे द्वारा निसंतान दंपतियों को लाभ पहुंचाने को लेकर एक स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था जिसमें आसपास के दर्जनों गांव के लोग पहुंच कर लाभ उठाएं बताया जाता है कि लगभग 100 से अधिक लोग इस शिविर में पहुंचे और अपना इलाज कराने के साथ स्पेशलिस्ट आईवीएफ डॉक्टर का सलाह भी लिए इस शिविर में सभी व्यवस्था निशुल्क रखा गया था वैसे भी इस भलुआ के अस्पताल मे शुरूसे ही लोगों को लाभ पहुंचाने को लेकर कोई प्रकार की व्यवस्था की गई है बताया जाता है कि यहां बच्चियों के जन्म लेने पर सभी प्रकार की चिकित्सकीय व्यवस्था फ्री कर दी जाती है जो लोगों के लिए और आसपास के ग्रामीणों के लिए वरदान है
इन्हीं सेवा कार्यों को देखते हुए शिविर के दौरान यहां के मुखिया द्वारा शिविर में पहुंचकर यहां के संचालक डॉ गणेश पांडे को सम्मानित करते हुए एक प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया है इसी तरह से सेवा कार्य क्षेत्र में होता रहे तो गरीबों के लिए यह वरदान साबित होगा यहां के संचालक ने बताया कि प्रत्येक बुधवार को आईवीएफ स्पेशलिस्ट द्वारा आकर यहां लोगों का इलाज किया जाएगा वही इन्होंने यह भी बताया कि जितना हो सके गरीबों की मदद मैं करता रहूंगा चिकित्सकीय फीस के अलावा दवा मैं भी छूट का प्रावधान है ताकि लोगों को किसी प्रकार के समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े इस शिविर से साबित हो गया कि आज भी शेरों की अपेक्षा ग्रामीण इलाकों मे भी लोगों की सेवा के लिए कुछ ऐसे लोग भी उपलब्ध है जो अपना नुकसान करके भी लोगों की मदद करते हैं




Post A Comment: