बक्सर की प्रमुख ख़बरें 


राजन मिश्रा/ हिमांशु शुक्ला  16 अप्रैल 2024

डीएम ने किया निर्माणाधीन अतिथि गृह का निरीक्षण

बक्सर - मंगलवार को डीएम अंशुल अग्रवाल द्वारा अतिथि गृह बक्सर में संचालित प्रेक्षक प्रबंधन कोषांग एवं निर्माणाधीन नए अतिथि गृह का निरीक्षण किया गया। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर प्रेक्षक प्रबंधन कोषांग में व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए बक्सर लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रतिनियुक्ति प्रेक्षक गण के आवासन की व्यवस्था परिसदन में नवनिर्मित भवन में कराने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने  कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को निर्देश दिया गया कि निर्माणाधीन नए अतिथि गृह का कार्य एक सप्ताह में पूरा करना सुनिश्चित करें। नजारत उप समाहर्ता को निर्देश दिया गया कि सभी समुचित प्रबंध करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही अतिथि गृह, बक्सर में साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश संबंधित कर्मी/एजेंसी को दिया गया। निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त महेंद्र पाल, नजारत उप समाहर्ता, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, नोडल पदाधिकारी प्रेक्षक कोषांग बक्सर एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

बक्सर - मंगलवार को चक्रवर्ती सम्राट अशोक के 2328 वीं जयंती पर मौर्य समाज के लोगों ने कुशवाहा महासंघ के बैनर तले पहली बार बक्सर में 16 अप्रैल 2024 मंगलवार को शहर के पिप्पली बुद्ध विहार स्थित बुद्ध मूर्ति से भव्य जुलूस एवं शोभायात्रा निकाली गई। जो शहर भ्रमण करते हुए पुनः पिप्पली बुद्ध मंदिर पहुंचकर एक गोष्ठी अध्यक्ष अभिमन्यु कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमे चक्रवर्ती सम्राट के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। वही इस शोभायात्रा निकाले जाने के बारे में अभिमन्यु सिंह कुशवाहा ने कहा की इस शोभा यात्रा का उद्देश्य है कि, सम्राट अशोक द्वारा देश हित में जो त्याग बलिदान किया गया। उनके ऐतिहासिक गाथा को जीवंत बनाने हेतु जन जन तक पहुंचाना, ताकि भविष्य में आने वाली पीढ़ी भी भारत के सम्राट अशोक एवं महापुरुषों की त्याग और समर्पण की गाथा की इतिहास को जान सके

दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत

बक्सर - चार पहिया वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई बताया जा रहा है कि मृतक सुरेश साह (40) नावानगर थाना के मुकुंद डेरा गांव के निवासी थे। परिजनों को सूचना मिली तो वे मौके पर आ धमके। आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही नावानगर थाना की पुलिस पहुंची। कुछ देर में स्थानीय विधायक अजीत कुशवाहा भी पहुंच गए।

मृतक के परिजनों को बीस हजार रुपये पारिवारिक लाभ तथा तीन हजार रुपये कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत दिए गए। फिर जाम समाप्त हुआ। पूछने पर सूत्रों ने बताया कि यह व्यक्ति सुबह साढ़े नौ बजे के लगभग पूजा का कुछ सामान लेने कोरान सराय बाजार जा रहे थे। तभी रास्ते में आथर गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। बातचीत के क्रम में यह भी पता चला कि जिन व्यक्ति की मृत्यु हुई वे मुकबधीर थे।

शांति व्यवस्था को लेकर फ्लैग मार्च

बक्सर - लोकसभा आम निर्वाचन के मध्य नजर मंगलवार की देर से जिला प्रशासन द्वारा शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शहर में जिला प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया जिसके तहत पुलिस चौकी मनी चौक पी रोड सहित विभिन्न सरिया क्षेत्र में फ्लैग मार्च के माध्यम से शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं आगामी चुनाव को लेकर मतदान के लिए जागरूकता रैली भी निकल गई

हार्वेस्टर की चिंगारी से 200 बीघा फसल नुकसान

बक्सर - मंगलवार को राजपुर थाना क्षेत्र के रसेन व भरखरा गांव के बधार में हार्वेस्टर की चिंगारी से गेहूं के खेत में भीषण आग गयी जिससे लगभग 200 बीघा खेत में लगा गेहूं का फसल जलकर राख हो गया।

इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के  अनुसार  रसेन बधार में हार्वेस्टर से कटाई हो रहा था। तभी अचानक इससे निकली चिंगारी ने एक खेत में आग पकड़ लिया। तेज हवा होने से यह तेजी के साथ आगे की ओर बढ़ने लगा। तेज लौ एवं धुआं को देख किसानों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर सैकड़ों की तादाद में पहुंचे ग्रामीणों ने आसपास के समरसेबल को चालू कर आग बुझाना शुरू कर दिया। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड टीम को भी दी गयी। समय पर फायर ब्रिगेड के नहीं पहुंचने के बाद भी ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। तब तक गांव के किसान वीरेंद्र प्रताप सिंह, नथुनी राय, संजय राय, शशिकांत कुशवाहा, पवन राय , तेजू साह , टनमन राय, सरपंच नोनिया, टुनटुन राय के अलावा अन्य किसानों का फसल जलकर राख हो गया। वहीं बारूपुर पंचायत के भरखरा गांव के बधार में भी अचानक कहीं से निकली चिंगारी से खेत में आग पकड़ लिया। जिसमें गांव के किसान विश्वामित्र उपाध्याय, दिनेश उपाध्याय, अनिल, सुरेश उपाध्याय, दरोगा सहित अन्य किसानों का फसल जल गया। फायर ब्रिगेड की टीम एवं ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। बारूपुर मुखिया प्रतिनिधि ज्ञान प्रकाश उपाध्याय ने मुआवजा राशि की मांग की है।सीओ डॉ शोभा कुमारी ने बताया कि दो जगहों पर आग से फसलों को काफी नुकसान होने की सूचना प्राप्त हुई है। सम्बंधित राजस्व कर्मी को भेजकर फसल बर्बादी का आकलन किया जा रहा है। किसानों द्वारा सनहा दर्ज करते ही उन्हें उचित मुआवजा दिया जाएगा।

Share To:

Post A Comment: