बक्सर नगर परिषद में बंदोबस्ती, सर्वाधिक बोली लगाने वाले को मिला काम


राजन मिश्रा/अरविंद पाठक, 5 मार्च 2024

बक्सर - नगर परिषद कार्यालय स्थित सभागार में नप सभापति कमरून निशा और कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरूपं द्वारा अपने तीन स्थलों का बंदोबस्ती किया गया है। जिसमें सर्वाधिक बोली लगाने वाले लोगाें को बंदोबस्ती दी गई है।

बंदोबस्ती मंगलवार को नगर परिषद के सभागार में आयोजित की गई। जहां डाक में शामिल लोगों ने बोली लगाई। जिसमें सर्वाधिक बोली लगाने वाले को दी गई है।  बक्सर श्मशान घाट की नीलामी विजय कुमार ने ली है। विजय कुमार ने सर्वाधिक 3 लाख 20 हजार की बोली लगाई। वहीं जय प्रकाश बस पडाव की बंदोबस्ती 7 लाख 54 हजार रूपये में की गई है। बस पडाव की बंदोबस्ती घनश्याम कुमार सिंह को की गई है। वहीं नगर में चलते फिरते टेंपू की बंदोबस्ती 4 लाख 40 हजार में किया गया है। इस तरह तीन बंदोबस्त से नगर परिषद ने 15 लाख 18 हजार की हुयी है।  बंदोबस्ती के दौरान संवेदक व नप कर्मी मौजूद रहे। अब आगे यह देखना है कि बंदोबस्ती के बाद लोगों के बीच क्या माहौल है


Share To:

Post A Comment: