बक्सर में महिला थाना पुलिस ने रजिस्ट्रेशन करवा कर कराया शादी


राजन मिश्रा / हिमांशु  शुक्ला, 4 मार्च 2024

बक्सर - विगत आठ वर्षाें से चल रहे प्रेम संबंध काे महिला थाना पुलिस ने शादी कराकर मुकाम तक पहुंचाया। महिला थाना पुलिस के सहयाेग से प्रेमीजाेड़े की शादी थाना परिसर स्थित मंदीर में कराई गई। शादी हाेने के बाद पुलिस ने काेर्ट में भी शादी का रजिस्ट्रेशन कराया। शादी के बाद प्रेमी जाेड़े खुश दिखे। महिला थानाध्यक्ष ने प्रेमी जाेड़े काे आशीर्वाद के रुप में कुछ पैसाें का सहयाेग किया।

सूत्रों की माने तो कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के हेनवा गांव के सुरेन्द्र चाैधरी का पुत्र संदीप कुमार और चक्की ओपी के भरियार गांव के राम विशाल विंद की पुत्री फुलकुमारी एक साथ गांव के स्कूल में पढ़ाई करते थे। पढ़ाई के दाैरान ही दाेनाें के बीच प्रेम हाे गया। करीब पांच वर्ष पूर्व संदीप ने फुलकुमारी काे शादी की बात कह अपने साथ लेकर सिंकदराबाद चला गया। जहां पर दाेनाें पति-पत्नी के तरह रहने लगे थे। दाेनाें के बीच संबंध भी बना। जनवरी माह में संदीप के परिजनाें ने फाेन कर उन्हें सिकंदराबाद से लाैट आने की बात कही। परिजनाें ने कहा कि दाेनाें की शादी सामाजिक स्तर पर करा देंगे। दाेनाें 13 जनवरी 2024 काे सिकंदराबाद से हेनवा अपने घर लाैट आए। इस दाैरान फुलकुमारी पांच माह की गर्भवती थी। दाेनाें के घर पहुंचते ही संदीप के परिजनाें ने फुलकुमारी काे मारपीट कर घर से निकाल दिया। काफी प्रयास के बाद भी जब लड़की काे घर में नहीं रखा ताे लड़की ने महिला थाना की शरण ली। महिला थाना और स्थानीय जनप्रतिनिधियाें के पहल पर संदीप के परिजन शादी की बात पर राजी हुए। मंगलवार काे दाेनाें पक्षाें के माैजूदगी में महिला थाना परिसर स्थित मंदीर में शादी करा दी गई। महिला थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी ने बताया कि काेर्ट के द्वारा भी शादी का रजिस्ट्रेशन कराया गया है। वहीं शादी के बाद लड़का और लड़की काे सगुन के तौर पर पांच – पांच सौ रुपए दिए।

Share To:

Post A Comment: