बक्सर में मारपीट और धमकी देने के मामले में दो लोग गिरफ्तार



राजन मिश्रा हिमांशु शुक्ला 10 मार्च 2024 


बक्सर - बक्सर पुलिस ने मारपीट और बंदूक दिखा कर धमकी देने वाले दो मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला मुरार थाना क्षेत्र का है और जहां पर मसर्हिया गांव के निवासी मारकन्डेय सिंह ने आपसी विवाद में फायरिंग करने की शिकायत दर्ज कराई थी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज होते ही टीम गठित कर छापेमारी की जा रही थी। इसके बाद कांड में शामिल बबुली सिंह और राम नारायण सिंह को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से एक नाली बंदूक और 6 जिंदा कारतूस और 3 खोखा बरामद किया गया।

वहीं एसपी मनीष कुमार ने दूसरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि डुमरांव थाना क्षेत्र के जंगली शिव मंदिर के पास से हथियार दिखाकर डराने की शिकायत मिली थी। महुआर गांव निवासी उमाशंकर सिंह ने दो लोगों को अभियुक्त बनाते हुए कृष्णाब्रह्म थाना में मामला दर्ज कराया था। इसके बाद छापेमारी के दौरान अभियुक्त विश्वास माली जो कि छठिया पोखरा का निवासी है उसे गिरफ्तार किया गया। इसके पास से तीन हथियार, 7 जिंदा कारतूस और 7 खोखा बरामद किया गया है। इसके अलावा एक युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share To:

Post A Comment: