बक्सर पुलिस की बड़ी सफलता, शूटर गिरफ्तार


गणेश पांडे, 27 फरवरी 2024          

क्सर - नगर थाना और औद्योगिक थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जिसमे नगर थाना द्वारा पेट्रोल पंप व्यवसायी को गोली मारने वाला मुख्य शूटर गिरफ्तार हुआ है वही औद्योगिक थाना पुलिस ने हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस सम्बन्ध में मंगलवार को एसपी मनीष कुमार ने नगर थाना में प्रेसवार्ता आयोजित कर जानकारी देते हुए बताया की बीते 29 जनवरी को नगर थानान्तर्गत सोहनीपट्टी स्थित व्यवसायी देवदत उपाध्याय के ऊपर जानेलेवा हमला हुआ था। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गये थे। इसपर नगर थाना में 30 जनवरी को एफआईआर दर्ज किया गया था। उक्त कांड के अनुसंधान में कांड का सफल उद्भेदन करते हुए 01 देसी पिस्टल और कारतूस के साथ 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इस कांड के मुख्य शूटर भोजपुर जिला के शिवगंज के सुनील कुमार सिंह के पुत्र शुभम सिंह उर्फ रूखी को मंगलवार की सुबह बक्सर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से 01 देसी कट्टा एवं 2, 315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। इस संबंध में नगर थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति द्वारा उक्त कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई है। इसके ऊपर आरा नवादा थाना में भी पूर्व से मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के दौरान टीम में एसडीपीओ धीरज कुमार, नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, डीआईओ प्रभारी युसूफ अंसारी के साथ डीआईओ और नगर थाना की सशस्त्र बल शामिल रहे।

वही उन्होंने बताया की दूसरी तरफ सोमवार को अपराधी अंकित यादव को 01 देसी पिस्टल एवं जिंदा कारतूस के साथ नगर थाना द्वारा गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ पर उक्त अपराधी द्वारा हथियार गजाधर गंज के सुनील कुमार के पुत्र सोनू गुप्ता से खरीदने की बात बताई गई एवं सोनू गुप्ता के साथ मिलकर 26 जनवरी को औद्योगिक थाना काण्ड सं0-14/24 में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई थी। अग्रतर अनुसंधान एवं सत्यापन के क्रम में सोनू गुप्ता को सोमवार की रात पडरी मोड़ के पास से 01 देसी कट्टा एवं 02 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में औद्योगिक थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है। इसके ऊपर पूर्व से नगर थाना में दो मामले दर्ज है। गिरफ्तारी के दौरान एसडीपीओ धीरज कुमार के अलावा औद्योगिक थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, डीआईओ प्रभारी युसूफ अंसारी के साथ औद्योगिक थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।


Share To:

Post A Comment: