नगर परिषद विकास को लेकर एक बैठक, सर्वसम्मति से बजट निर्धारित


राजन मिश्रा / हिमांशु शुक्ला 28 फरवरी 2024

बक्सर - नगर परिषद विकास को लेकर एक बैठक की गई जिसमें विकास हेतु अगामी वित्तीय वर्ष-2024-25 के लिए अनुमानित बजट 1616120761.00 (एक अरब एकसठ करोड़ एकसठ लाख बीस हजार सात सौ एकसठ) रू० का बक्सर नगर परिषद बोर्ड द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया, जिसमें से अनुमानित राजस्व व्यय हेतु 700152585.00 (सतर करोड़ एक लाख बावन हजार पाँच सौ पचासी) रू० एवं अनुमानित पुंजीगत व्यय हेतु 915968176.00 (एकानबे करोड़ उनसठ लाख अड़सठ हजार एक सौ छियतर) रू०, स्थापना व्यय मद् के अन्तर्गत 112341335.00 (ग्यारह करोड़ तेईस लाख एकतालिस हजार तीन सौ पैतीस) रू० तथा प्रशासनिक व्यय के अन्तर्गत 30719688.00 (तीन करोड़ सात लाख उन्नीस हजार छः सौ अठासी) रू० का प्रधान है। परिचालन एवं संरक्षण मद् के अन्तर्गत यथा-कचड़ा संग्रहण, वार्डों की साफ-सफाई, बिजली और इंधन, मरम्मत एवं रख-रखाव इंफ्रास्ट्रक्चर सम्पति, नागरिक सुविधा, इमारते, वाहन इत्यादि के रख-रखाव हेतु 393672813.00 (उनतालिस करोड़ छतीस लाख बहतर हजार आठ सौ तेरह) रू० व्यय का उपबंध किया गया है।

कार्यक्रम संबंधित व्यय मद् के अन्तर्गत संक्रामक रोगों से बचाव एवं रोगथाम, फोगिंग छिड़काव, प्राकृतिक आपदा से बचाव, स्वच्छ शहर के लिए विशेष अभियान छठ, दिपावली, दुर्गा पुजा, शब-ए-बरात पर्व त्योहार आदि के लिए, पियाऊ, कम्बल वितरण इत्यादि मद् में 163408750.00 (सोलह करोड़ चौतीस लाख आठ हजार सात सौ पचास) रू० का उपबंध किया गया है।

शहरी गरीबों के लिए आधारभूत सेवाए हेतु कर्णाकित की गई राशि 678989871.00 (सड़सठ करोड़ नवासी लाख नवासी हजार आठ सौ एकहतर) रू० है।

राजस्व एवं पूँजीगत अनुमानित आय 1970707579.00 (एक अरब संतानबे करोड़ सात लाख सात हजार पाँच नवासी) रू० संभावित है। व्यय के उपरान्त कुल राशि 354586817.00 (पैतीस करोड़ पैतालिस लाख छियासी हजार आठ सौ सतरह) रु० बचत का अनुमान है।

Share To:

Post A Comment: