राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा के साथ हरसू ब्रह्म धाम पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे


राजीव मिश्रा /कपिल तिवारी 
बक्सर,2 सितंबर 2019

चैनपुर/बक्सर -कैमूर के चैनपुर स्थित हरसू ब्रह्मधाम में आज राजस्थान के माननीय राज्यपाल श्री कलराज मिश्रा के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे पूजा अर्चना करने पहुंचे।
इसके बाद  केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि "हरसू ब्रह्म धाम के पवित्र मंदिर में पूजा अर्चना के दौरान उन्होंने बिहार और बक्सर के विकास के लिए ईश्वर से इसकी कामना भी इन्होने किया है । इस धाम की बहुत महिमा है। दूर-दूर से लोग यहां आते हैं। इसलिए आज माननीय राजपाल कलराज मिश्रा जी भी आज यहाँ आए। इन्होने यह भी कहा कि आज हरसू धाम के पवित्र मंदिर में ईश्वर से भी यह कामना की कि मेरे प्रयासों को सफलता  देकर आप मेरे संसदीय क्षेत्र बक्सर के लिए विकास का आशीर्वाद दें"।
वाराणसी से चंदौली दुर्गावती होते हुए हरसू ब्रह्म धाम आने के दौरान रास्ते में जगह-जगह भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने माननीय राज्यपाल कलराज मिश्र और केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे का विभिन्न जगहों पर फूल माला और नारों के साथ हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया।
Share To:

Post A Comment: