दिनारा के डिलिया गांव के गुमशुदा लड़के की तलाश 


17 अक्टूबर 2018 से अपने घर से है लापता 

दीपक चौबे / राजन मिश्रा  
18 अप्रैल 2019 

दिनारा/रोहतास  - एक लड़का जिसका नाम रिशु कुमार खरवार उम्र लगभग 14 -15 वर्ष  पिता का नाम -सुरेश कुमार खरवार जो कि शिक्षक हैं और माता का नाम- बेबी देवी जो ग्राम डिलिया  पोस्ट -दिनारा थाना- दिनारा जिला- रोहतास का निवासी है यह लड़का 17 अक्टूबर 2018 से ही  अपने घर से लापता है जिस के परिजन काफी खोजबीन के बाद भी अभी तक उसे ढूंढ नहीं पाए हैं और घर में मातम का माहौल है यह  लड़का घर से निकलते वक्त काला- बैंगनी रंग का टीशर्ट, जींस पैंट, काला जूता चमड़े का पहने हुए था इस लड़के का रंग हल्का गोरा और कद लगभग 5 फीट है इसके पिता सुरेश कुमार खरवार जो कि एक शिक्षक हैं इन्होंने यह भी कहा है कि सही पता बताने वाले को अपने तरफ से यह पुरस्कृत भी करेंगे इस लड़के के घर से निकल जाने के बाद उसके  मां और पिता का बुरा हाल है इन लोगों ने आम जनों से यह निवेदन किया है कि इस लड़के का कोई भी जानकारी यदि मिले तो उसे मोबाइल संख्या 9939661977 और 9939318213 पर सूचित करें। 
गौरतलब हो कि सूचना देने वाले का तमाम खर्च भी यह लोग वहन करने के लिए राजी हैं यह लड़का मानसिक रूप से विक्षिप्त भी नहीं है और ना ही किसी प्रकार की बीमारी ही इसको  है ऐसे में ऐसा महसूस होता है कि किसी के बहकावे में आकर या लड़का अपने घर से दूर चला गया है जो मां बाप के लिए काफी कष्टप्रद है हालाँकि इसके परिजनों द्वारा इस मामले की तमाम जानकारी लिखित रूप से पुलिस प्रशासन के लोगो को भी दे दी गई है लेकिन पुलिस के लोग भी अब तक इसे ढूंढ नहीं सके है 

Share To:

Post A Comment: