वर्ष 2026 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत, बक्सर में निपटे 1708 (एक हजार सात सौ आठ) मामले


बक्सर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में 
वाद के निपटारा के लिए बनाए गए थे, कुल नौ बेंच। 
लगभग 14 करोड़ 75 लाख 55 हजार 09 सौ 51 रुपए की समझौता राशि के मुकदमों का सुलह के आधार पर निपटारा कराया गया 

राजन मिश्रा, बक्सर

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर के तत्वावधान में आज शनिवार 14 मार्च 2026 को वर्ष 2026 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय सुश्री काजल झाम्ब, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर, श्री मनोज कुमार, प्रथम, प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब  न्यायालय, जिला पदाधिकारी, बक्सर , श्रीमती साहिला, पुलिस अधीक्षक, बक्सर श्री सुभम आर्या एवम उपस्थित मंचासीन पदाधिकारी और श्रीमती नेहा दयाल, अवर न्यायाधीश -सह- सचिव, जिला प्राधिकार, बक्सर, प्रवीण कुमार सिंह श्रींनेत्, अध्यक्ष, स्थाई लोक अदालत, बक्सर, विनय कुमार सिंहा, मुख्य अधिवक्ता, विधिक सहायता प्रतिरक्षा प्रणाली, बक्सर और उपस्थित अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत उदघाटन किया। मौके पर, सचिव बिंदेश्वरी पांडे सचिव, जिला अधिवक्ता संघ एवं व्यवहार न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारी व कार्यालय कर्मचारी मौजूद रहे। इस मौके पर मंच का संचालन  विष्णु दत्त द्विवेदी, पैनल अधिवक्ता, बक्सर ने कियाl लोक अदालत पूर्वाहन समय दस बजे शुरू की गई। समाचार लिखे जाने तक चल रहे इस राष्ट्रिय लोक अदालत में विभिन्न वाद के 1708 मामले का निपटारा कराया गया।

इस दौरान अपने संबोधन में  सुश्री काजल झाँब, प्रधान जिला एव सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर ने कहा कि, लोक अदालत सुलभ और एक ही दिन में मुकदमे के निपटारे का सुलभ रास्ता है। इसमें ना कोई पक्ष जीतता है, ना ही कोई पक्ष हारता है इसमें दोनों पक्षों की जीत होती है। कोई भी व्यक्ति अपने वाद का निपटारा सुलह समझौते के माध्यम से करा सकता है। लोक अदालत में आने वाले वाद के सभी पक्षकारों को लोक अदालत पर मैं स्वागत करती हूं और आशा करती हूं कि सुलह के आधार पर अपने-अपने वादों का निष्पादन वे करवाएंगे।  मौके पर उपस्थित नेहा दयाल सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली, के निर्देश पर इस अवसर को हम लोग एक राष्ट्रीय पर्व के तौर पर मनाते हैं।  वाद के दोनों पक्षकार स्थानीय न्यायालय, उच्च न्यायालय एवं उच्चतम न्यायालय में अपने- अपने वादों को लेकर दौड़ते रहते हैं और उनके मुकदमे का निपटारा नहीं होता। यदि अपने मुकदमों का निपटारा करवाना चाहते हैं तो सीधे लोक अदालत में आए और एक ही दिन में अपने वादों का निपटारा सुलह के आधार पर करवाए। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन इस उद्देश्य से ही किया जाता है कि व्यवहार न्यायालय पर बढ़ रहे मुकदमों के बोझ को कम किया जा सके। साथ में लोगों को सुलभ न्याय उपलब्ध करवाना है। उन्होंनें कहा कि लोक अदालत जनता की अदालत है। जिसमे आपकी सहमति से ही आप के द्वारा किया गए मुकदमो को सुलह के आधार पर निपटारा करवाया जाता है।  दोनो पक्षों के सुलह होने पर अवार्ड बनता है, जिससे दोनो पक्षो को दिया जाता है, और एक कॉपी न्यायालय में भी रखा जाता है।

आज के राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक के 544 वादों का निपटारा हुआ l  जिसमे 13,11,60,794/- तेरह करोड़ गयारह  लाख साठ हजार सात सौ चौरनवे रुपए के समझौता राशि पर हस्ताक्षर हुआ अन्य वाद जिसमे यातायात के कुल 618,  आपराधिक  165 वाद, विद्युत वाद के 265 मामले, वैवाहिक वाद के 13 मुकदमे, जिला परिवहन पदाधिकारी के छः सौ अट्ठारह मुकदमे , एन आई एक्ट के चार मुकदमे का निपटारा कराया गया।  विभिन्न बैंकों के रेकवेरी के 98 मामलों जिसमे हुए निष्पादन पर इस दौरान कुल 01 करोड़ 12 लाख 81 हजार 51 रुपए की समझौता राशि पर हस्ताक्षर किया गया। मौके पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, श्री उदय प्रताप सिंह, श्री सुदेश कुमार श्रीवास्तव, श्री संजीत कुमार सिंह, श्री अमित कुमार शर्मा, श्री सोनेलाल रजक , श्री कमल कुमार, श्री मानस कुमार वत्सल, श्रीमती अनुपमा सिंह, अवर न्यायाधीश, श्री भोला सिंह, श्री महेश्वर नाथ पांडेय वही न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, श्री मान्वेंद्र सिंह पीठ में उपस्थित थे l पैनल अधिवक्ता, श्रीमती दीपिका कुमारी केसरी, श्रीमती कंचन कुमारी, श्री ज्योति शंकर, श्री धर्मेंद्र कुमार, श्री राजीव कुमार मिश्रा, श्री सेवानंद उपाध्याय, श्रीमती मधु कुमारी, श्री विष्णु दत्त द्विवेदी, श्री रामानंद मिश्रा, श्री रेणु रणविजय ओझा, वही पारा विधिक स्वयंसेवक में  कविंद्र पाठक, मनन कुमार सिंह, शिवदयाल पांडे, प्रमोद कुमार, रामजी यादव, विवेक कुमार, प्रेम प्रकाश चौबे, आदि वहीं कार्यालय कर्मी सुधीर कुमार, दीपेश कुमार, संजीव कुमार, अशोक कुमार सिंह, प्रभारी प्रशासन, राजीव कुमार, नाजिर संतोष द्विवेदी, ओम प्रकाश सिंह, अविनाश, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

Post A Comment: