दो सौ सन्तों को संसद तक भेजेंगे - स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि । 

विशेष रिपोर्ट -राजन मिश्रा 

पटना/ छत्तीसगढ़ - अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच 200 संतो को संसद तक पहुंचाएगा। संत बौद्धिक मंच का संकट काटक धर्म ध्वज  पूरे विश्व में लहरा रहा  रहा है। यह कहना है अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेश आनंद ब्रह्मानंद गिरी महाराज का। श्री महाराज आज छत्तीसगढ़ में संत बौद्धिक मंच के प्रदेश कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

 इस मंच के राष्ट्रीय महामंत्री पटना निवासी पीठाधीश्वर स्वामी श्यामानंद जी महाराज ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि करोड़ों अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज के नेतृत्व में  कार्यकर्ता भारत, नेपाल, भूटान, इंडोनेशिया, अमेरिका, दुबई, लन्दन, बंगला देश, आदि अन्य देशों में सनातन धर्म को मजबूत बनाने के लिए काम कर रहें हैं । भारत के हरेक प्रान्तों में संगठन का कार्यालय संचालित किए जा रहें। इसी के तहत छत्तीसगढ़ में रायपुर के पश्चात बिलासपुर में प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे। सनातनी अखाड़ा के संस्थापक संयोजक स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज , अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय मुख्य संगठन महामंत्री स्वामी राजराजेश्वर महाराज, अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अकलेश जैन,  अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय महामंत्री अंजनी शर्मा, नरेन्द्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय महामंत्री अमरनाथ सोनी का भव्य स्वागत पुष्प हारों तथा शाल श्री फल से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज के हाथों रिबन काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया गया । 

      इस अवसर पर स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज जी ने कहा कि 2029 के पहले ही हम 25 करोड़ सदस्य के लक्ष्य को पूरा करेंगे। और 2029 के लोकसभा के आम चुनाव में हम दो सौ सन्तों को संसद तक पहुंचाएंगे। आज देश की संसद में दो सदस्य हैं हम दो सौ सन्तों को संसद तक पहुंचाकर भारत को हिन्दू राष्ट्र एवं गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना चाहते हैं। आपने कहा कि 2027 तक देश के हर जिले में अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच का कार्यालय होगा। जिससे देश के हमारे सनातनी भाइयों एवम् बहनों को अपनी समस्या का समाधान करने का अवसर प्राप्त होगा। बैठक को अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय मुख्य संगठन महामंत्री स्वामी राजराजेश्वर महाराज ( डॉ.राजकुमार शर्मा ) अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के प्रदेश अध्यक्ष अकलेश जैन, राष्ट्रीय प्रवक्ता देवी लाल साहू, नरेन्द्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय महामंत्री अमरनाथ सोनी, कार्यक्रम के आयोजक एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय गुप्ता , आदि शक्ति सेना की राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अनामिका दुबे, आदि शक्ति सेना छत्तीसगढ़ प्रदेश की संगठन महामंत्री सुमित्रा कोरी , संभागीय अध्यक्ष रितेश शुक्ला एवं अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। बहुत से योग्य सदस्यों की नियुक्ति की घोषणा कर दायित्वों भी दी गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से आदि शक्ति सेना की प्रदेश महामंत्री पूजा तिवारी, जिला सचिव सतीश साहू, उमा शंकर साहू एवं बिलासपुर के गणमान्य पत्रकार उपस्थित रहे। बैठक का संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता देवी लाल साहू ने किया। आभार व्यक्त जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कौशिक के द्वारा किया गया।

        शुगर कंट्रोल के लिए विशेष दवा करेला,जामुन,नीम,आंवला युक्त
Share To:

Post A Comment: