पेंशन बढ़ोतरी से सेनानियों में हर्ष, मुख्यमंत्री को आभार जताया
राजन मिश्रा , 14 अगस्त 2025
पटना - मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1974 लोकनायक जयप्रकाश नारायण आंदोलन में भारत के तत्कालीन तानाशाह प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के शासन में आपातकाल में मिलने वाले पुलिस यातानाओं और कारावास के जुल्मों सितम को झेलने वाले जे पी सेनानियों के जे पी सम्मान पेंशन को बढ़ाकर दोगुना कर दिया है।
सरकारी अधिसूचना के अनुसार एक महीने से 6 महीने तक कारावास की सजा काटने वाले को अब 7500 की जगह 15000 रुपए तथा 6 माह से ऊपर इस सजा को भोगने वाले जेपी सेनानियों को₹15000 प्रति माह की जगह अब ₹30000 प्रतिमा जे पी सम्मान पेंशन मिलेगा।
जे पी लोकतंत्र सेनानी संगठन ने इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री के निर्णय की सराहना की है और हर्ष व्यक्त किया है।
जेपी लोकतंत्र सेनानी संगठन के प्रदेश सचिव मुख्यालय विजय कुमार सिंह एलिस श्याम नाथ सिंह ने यह जानकारी दी है।
श्री सिंह ने बताया कि इस संगठन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री दुर्गा प्रसाद सिंह,महासचिव अरुण कुमार पाठक एवं प्रदेश सचिव (मुख्यालय) विजय कुमार सिंह एलिस श्याम नाथ सिंह काफी सक्रिय थे ।दुर्गा प्रसाद सिंह ने पूर्व विधायक की हैसियत से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 4 जुलाई 2025 को मध्य प्रदेश की तर्ज पर बिहार के जेपी सेनानियों को सम्मान पेंशन देने के लिये पत्र लिखा था।
संगठन के प्रदेश सचिव ,(मुख्यालय )श्री विजय कुमार सिंह एलिस श्याम नाथ सिंह ने भी संगठन की ओर से मुख्यमंत्री सचिवालय को 4 जुलाई को ही पत्र लिखकर मध्य प्रदेश की तर्ज पर बिहार में जे पी सेनानियों को सम्मान पेंशन दिए जाने के लिए ज्ञापन दिया था।
इस ज्ञापन में जे पी सेनानियों को मध्य प्रदेश के तर्ज पर सम्मान पेंशन देने/सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा/ सर्किट हाउस या सरकारी गेस्ट हाउस में सरकारी दर पर ठहरने की व्यवस्था तथा मरणोपरांत राजकीय सम्मान देने की मांग की गई थी।
राज्य सरकार ने अपने कैबिनेट की बैठक में संगठन द्वारा उठाए गए चार मांगों में से प्रमुख मांग पेंशन की बढ़ोतरी को स्वीकृति दी। श्री सिंह ने इसके लिए संगठन की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके मंत्रिमंडल का आभार जताया है।
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा आज कैबिनेट की बैठक में जे पी सेनानियों के सम्मान पेंशन को बढ़ाने का निर्णय संगठन की इसी सक्रियता सजग़ता और संघर्ष का परिणाम है।
संगठन के प्रदेश महासचिव से प्राप्त जानकारी और निर्देश के अनुसार राजधानी पटना में शीघ्रता शीघ्र एक आभार सभा का आयोजन कर जे पी सेनानियों द्वारा बड़े पैमाने पर मुख्यमंत्री को आभार व्यक्त किया जाएगा।
Post A Comment: