17 अप़ैल को पहली बार अयोध्या में रामलला का अपने घर में जन्म दिवस मनाएंगे - अमित शाह 



विकसित राष्ट्र का सपना होगा साकार , बिहार में 39 सीटे राजग गठबंधन के पक्ष में - गृहमंत्री

रिपोर्ट -अनमोल कुमार / राजन मिश्रा 

गया - औरंगाबाद लोक सभा के गुरारू प्रखंड के सर्वोदय हाई स्कूल के प्रांगण में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की मैं देश को प्रधानमंत्री को धन्याद देता है की उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का काम किए है। उन्होंने कहा पिछले बार बिहार में जब हम यह आए थे तब 40 में 39 सीट दिए थे,इस बार हाथ जोड़ कर प्रार्थना है कि पिछले बार एक सीट छोट गई थी उसे भी पूरा कर दे। उन्होंने कहा की अयोध्या में राम मंदिर बनाना चाइए था यह नही बनाना चाइए था। पहली बार 17 को रामलाल अपने घर में पहली बार जन्म दिवस मनाएंगे। कसमीर हमारा है या नही है 370 हटना चाइए था की नहीं लेकिन यह कांग्रेस और लालू यादव हटाने नही देते थे। आतंकवादी यह भूल गए की अब भारत में कांग्रेस की सरकार नहीं है मनमोहन सिंह नही नरेंद्र मोदी है जो 10 दिनों के अंदर सर्जिकल स्ट्राइक का जवाब घर में घुस कर दिया।पहले बिहार में लोग बीमार हो जाते थे तो लोग घर ले जाकर बैठ जाते है,लेकिन अब नरेंद्र मोदी के आयुष्मान कार्ड को लेकर लोग बोलते है की दिल्ली में हमारा बेटा बैठा हुआ है जो 5 लाख तक इलाज मुफ्त में करा रहा है।

उन्होंने कहा की यह कांग्रेस सरकार ने 10 साल में कुछ नही किया लेकिन यह मोदी जी के सरकार ने 10 सालो में पूरे देश में विकास की धारा बहा दिए।

Share To:

Post A Comment: