भष्ट्राचार उन्मूलन अभियान के तहत भष्ट्राचार उन्मूलन कानून लागू हो - अंश चैतन्य जी महाराज


रिपोर्ट -अनमोल कुमार / अरविंद पाठक 

पटना - हिन्दू युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष, स्वामी अंश चैतन्य जी महाराज ने कहा कि आज बढते हुए भ़ष्टाचार देश को खोखला करते जा रही है आम लोगों का जीना दुर्लभ हो गया है। उन्होंने भ़ष्टाचार और रिश्वतखोरी के  कुछ तथ्य भी पेश किया। उन्होंने इस संदर्भ में महामहिम राष्ट्रपति द़ौपति मुर्मू को भी शिकायत भेजी है। श्री अंश ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद भ़ष्टाचार उन्मूलन कानून को लेकर राष्ट्र व्यापी आन्दोलन चलाया जाएगा।

उनहोंने इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात कर भ़ष्टाचार उन्मूलन के लिए पहल करने का अनुरोध किया है। 

जिला अधिकारी, रूद्र पुर , उत्तराखंड को पथ परिवहन पदाधिकारी के कारनामे और रिश्वतखोरी की लिखित शिकायत भी किया है। उन्होंने भ़ष्टाचार उन्मूलन की सतत लड़ाई की बात भी दुहराई।

Share To:

Post A Comment: