बक्सर की प्रमुख ख़बरें 


राजन मिश्रा / अरविंद पाठक, 2 अप्रैल 2024


सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत

बक्सर - मंगलवार की सुबह राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चौसा मोहनिया मुख्य मार्ग पर तिवाय मोड़ के समीप तेज रफ्तार डंपर चालक ने साइकिल सवार युवक को रौंद दिया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत मौके पर ही हो गई। मृतक युवक की पहचान तिवाय गांव निवासी मोहित कुमार 18 पिता उमेश बैठा के रूप में हुई।

घटना के सम्बन्ध में परिजनों ने बताया की युवक सुबह प्रतिदिन की तरह साइकिल चलाने निकला था। कुछ ही मिनट बाद गांव वालों ने सूचना दी उसे डंपर वाले ने टक्कर मार भाग गया। जिसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और देखते ही कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों के द्वारा राजपुर थाना थानाध्यक्ष को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष राजपुर संतोष कुमार ने बताया कि दुर्घटना सुबह लगभग चार-पांच बजे के बीच की है। सूचना मिली की एक डंफर ने युवक को  कुचलते हुए भाग गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद शव को बक्सर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं डंफर के बारे जानकारी जुटाई जा रही है।

आग लगने से तेरा बीघा में फसल नुकसान

बक्सर - राजपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में मंगलवार को गेहूँ की फसल में आग लग गई। इससे गांव के 7 किसानों के13 बीघा में मौजूद फसल जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। घटना के बाद अग्निशमन की दो छोटी वाहनों और आसपास के किसानों की मदद से एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। रामपुर गांव के वार्ड सदस्य प्रतिनिधि सूर्य प्रताप ने बताया कि आग लगने से मुटूर पाल का तीन बीघा, सूरज सिंह का तीन बीघा, विक्रमा राजभर का एक बीघा, सुरेश सिंह का ढाई बीघा, शशिकांत सिंह का एक बीघा, कन्हैया सिंह का दो बीघा और शिव मुनि सिंह का दो बीघा में लगी फसल जल गई।

वहीं थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि सूचना पर दो अग्निशमन की गाड़ियों को भेजा गया था। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। इसके अलावा कारण का पता लगाया जा रहा है। 

पूर्व के विवाद में चाकू मारा 

बक्सर - नगर थाना क्षेत्र के पीपी राेड में रविवार की देर रात पूर्व के विवाद में चाकू मार एक युवक काे बाइक सवाराें ने गंभीर रुप से जख्मी कर दिया। जख्मी युवक काे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जख्मी के बयान पर नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के रामरेखा घाट के बिट्टु गुप्ता रविवार की देर रात पीपी राेड में सब्जी खरीदने गया था। उसी दाैरान पूर्व के विवाद काे लेकर कुछ बाइक सवार युवकाें ने घेर लिया। आराेपिताें ने मारपीट के दाैरान बिट्टू काे चाकू से मारकर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया। स्थानीय लाेगाें की मानें ताे कुछ दिन पूर्व भी दाेनाें पक्षाें के बीच मारपीट हुआ था जिसमें आराेपित पक्ष के लाेग जख्मी हुए थे। उसी काे लेकर रविवार की देर रात मारपीट की घटना हुई। मारपीट में जख्मी युवक काे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी युवक के बयान पर नगर थाना में धनेश्वर, राजा समेत अन्य पर एफआईआर दर्ज कराई गई। नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share To:

Post A Comment: