बक्सर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, शान से लहराया तिरंगा

व्यवहार न्यायालय के विधिक सेवा प्राधिकार में फहराया गया झंडा

राजन मिश्रा, 26 जनवरी 2023

26 जनवरी का दिन भारतीय के इतिहास में विशेष महत्व रखता है। 26 जनवरी 1950 को ही भारतीय संविधान लागू किया गया था। जिसके पश्चात हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारतीय अधिनियम एक्ट को हटा कर भारतीय संविधान को लागू किया गया था लोकतान्त्रिक प्रणाली के साथ भारतीय संविधान को जोड़ा गया था। 26 जनवरी के दिन कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। 26 जनवरी को भारत के राष्ट्रपति द्वारा ध्वजारोहण किया जाता है। इस दिन स्कूल कॉलेजों व सरकारी संस्थानों में भी तिरंगा फहराया जाता है, रैलियां निकाल कर नारे लगाए जाते हैं और वीर सपूतो को याद किया जाता है। छात्रों द्वारा स्कूलों में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी को लेकर आज बक्सर के तमाम सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में तिरंगा फहराने का कार्य किया गया बक्सर के विधिक सेवा प्राधिकार व्यवहार न्यायालय में भी झंडा फहराने का कार्य किया गया जिसमें यहां के सभी न्यायिक पदाधिकारीगण उपस्थित रहे वही जिले के जवाहर मध्य विद्यालय सिल्वर बेल्स स्कूल डीएवी स्कूल सहित तमाम विद्यालयों और जिले में चल रहे अस्पतालों मे झंडातोलन का कार्य हुआ. शहर में आज चहल पहल का माहौल रहा बच्चों में उत्सुकता और झंडा फहरा कर कुछ नया कर गुजरने का जोश भी दिखा सरस्वती पूजा का दिन भी आज होने के कारण जगह जगह पर मूर्तियों को रखा गया था जिसे देखने के लिए लोग अपने घरों से निकल सड़कों पर घूम रहे थे दुकानदारों की बिक्री भी औसत की अपेक्षा ठीक रही

Share To:

Post A Comment: