केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने दीघा के जनार्दन घाट पर दिवंगत केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को दी श्रद्धांजलि


केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे शनिवार को दीघा घाट पहुंच दिवंगत केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किए एवं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

राजन मिश्रा

10 अक्टूबर 2020


केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि रामविलास जी की कमी हमेशा खलेगी। उनमें अद्भुत प्रशासनिक दक्षता थी। कोरोना महामारी और लॉकडाउन के संकट के समय में गरीबों की परेशानी को समझते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना शुरूआत की। उन्होंने कोरोना महामारी के बीच गरीबों तक राशन पहुंचाने में अहम भूमिका का निर्वहन किया। देश के 81 करोड़ आबादी तक मुफ़्त राशन पहुंचाने में केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री के रूप में दिवंगत रामविलास पासवान जी के कार्य को देश हमेशा याद रखेगा। वे बिहार के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहे। न केवल बिहार बल्कि देश की राजनीति में उनकी कमी खलती रहेगी।


Share To:

Post A Comment: