मुंबई से कोल्हापुर के बीच  अत्यधिक  टोल टैक्स के कारण आने-जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानियाँ 
 

आये दिन ही  मां महालक्ष्मी के दर्शन को जाते हैं श्रद्धालु आने जाने के दौरान निजी गाड़ियों को भी एक तरफ से लगभग 500 रुपये  का देना पड़ता है टोल टैक्स,लोग है परेशान  

राजन मिश्रा
18 मई 2019
मुंबई-  महाराष्ट्र के मुंबई से कोल्हापुर जाने के रास्ते में कई प्रकार के टोल टैक्स को लिए जाने का कार्य कई वर्षो से चल रहा है जिसके कारण कोल्हापुर में विराजमान मां महालक्ष्मी के दर्शन  को जाने वाले श्रद्धालु बहुत ही परेशान रहते हैं वहीं अपने निजी वाहन से मुंबई-कोल्हापुर के बीच अपनी निजी गाड़ियों से सफर करने वाले लोग भी काफी परेशानियों का सामना करते हैं            सूत्रों की मानें तो इस सड़क पर जरूरत से ज्यादा टोल टैक्स वसूली का कार्य किया जा रहा है निजी गाड़ियों से भी लगभग एक तरफ से जाने के लिए 500 रुपये की वसूली वही आने- जाने में कुल 1000 रुपये की वसूली टोल टैक्स के माध्यम से महाराष्ट्र सरकार द्वारा की जाती है जिसके कारण अपने निजी वाहनों से आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और अत्यधिक टैक्स के बोझ को उठाने के कारण लोग अपने निजी वाहनों से आना-जाना पसंद भी नहीं करते।                                                                                        महाराष्ट्र सरकार लोगों को इस अत्यधिक टोल टैक्स को कम करते हुए कम से कम श्रद्धालुओं  और आस-पास के लोगों पर जो अपने निजी कार्यों से या फिर अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए अपने निजी वाहनों का प्रयोग करते हैं उन पर रहम  बरतना चाहिए, जब व्यवसायिक वाहनों से टोल टैक्स की वसूली की ही जाती है तो निजी लोगों को आखिर राहत क्यों नहीं दी जाती।            बताया जाता है कि इस मार्ग पर एक जगह कार वाहनों से 230 रुपये  वहीं तीन- चार जगहों पर 75-75 रुपए की वसूली एक तरफ से की जाती है जबकि अन्य वाहनों से जो व्यवसाय करते हैं लगभग दोगुनी रकम की वसूली की जाती है इसके पीछे क्या रहस्य है यह तो महाराष्ट्र सरकार ही जाने, लेकिन आम लोगों को इससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है एक तो लाइन में लगकर टोल टैक्स कटाना पड़ता है दूसरे में लम्बी लाइनों के कारण अक्सर ही जाम की समस्या से दो चार होना पड़ता है वहीं अत्यधिक बोझ के कारण लोगों को  अपने रिश्तेदारों से मिलना या फिर दर्शन के लिए कोल्हापुर आना-जाना काफी भारी पड़ रहा है ऐसे में महाराष्ट्र सरकार को हस्तक्षेप करते हुए आम लोगों को राहत पहुंचाने की कोशिश करनी चाहिए और धर्म के काम में भी अपनी भागीदारी निभानी चाहिए                                                                       गौरतलब हो कि कई बार केंद्र सरकार द्वारा लोगो को टोल टैक्स से मुक्ति की बाते कही जाती है वही इन कार्यो से मोटा रकम भी वसूला जा रहा है ऐसा करने से लोगो के बीच रोष व्याप्त है इस मामले को संज्ञान में लेते हुए इस पर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए 

Share To:

Post A Comment: