पूर्व मध्य रेल में प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी स्तरीय पुरस्कार समारोह का हुआ आयोजन 121 कार्मिक विभाग के कर्मचारी किए गए पुरस्कृत
 

राजन मिश्रा / गणेश पांडे                                                                                                                              17 मई 2019
हाजीपुर- आज 17 मई को रेल महाप्रबंधक कार्यालय हाजीपुर में प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी स्तरीय 64 वा रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह का आयोजन करते हुए समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के उपरांत धनबाद, दानापुर, मुगलसराय, सोनपुर एवं समस्तीपुर रेल मंडल/ निर्माण संगठन, महेंद्रू घाट, पटना वर्कशॉप समस्तीपुर, हरनौत एमपीडी, मुगलसराय के कुल 121  कर्म
चारियों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया. प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार ने इस समारोह के दौरान अपने संबोधन में कार्मिक विभाग का कार्य, कर्मचारी कल्याण एवं मधुर औद्योगिक संबंधों को बनाए रखने पर जोर दिया  वहीं ड्यूटी का निर्वाह करने को लेकर भी कर्मचारियों को बताये कि वह चिंता मुक्त होकर अपनी ड्यूटी का निर्वाह करे  समारोह में प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी शैलेंद्र कुमार के अलावा श्री मनीष कुमार, मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री सुरेश चंद्र श्रीवास्तव तथा सभी मंडलों के वर्कशॉप एवं मुख्यालय के कार्मिक अधिकारी व पदाधिकारी उपस्थित रहें। समारोह का संचालन श्रीमती शिवानी उप मुख्य कार्मिक अधिकारी द्वारा किया गया समारोह में मंच संचालन तथा स्वागत संबोधन का दायित्व श्री अनिल कुमार झा सलाहकार कार्मिक अधिकारी  द्वारा संभाला गया. इन तमाम तथ्यों की जानकारी मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी राजेश कुमार द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी गई है

Share To:

Post A Comment: