बक्सर में विपणन मौसम 2025–26 के अंतर्गत फोर्टिफाइड चावल की आपूर्ति का शुभारंभ डीएम की अध्यक्षता मे किया गया 


राजन मिश्रा                                                            बक्सर, 03 जनवरी 2026

जिलाधिकारी, बक्सर श्रीमती साहिला द्वारा खरीफ विपणन मौसम 2025–26 के अंतर्गत पैक्स एवं व्यापार मंडलों के माध्यम से आपूर्तित फोर्टिफाइड चावल की प्राप्ति का शुभारंभ राज्य खाद्य निगम, बक्सर के बाजार समिति स्थित सी.एम.आर. संग्रहण केंद्र गोदाम संख्या-08 में किया गया।

जिलाधिकारी, बक्सर श्रीमती साहिला द्वारा जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, सहायक गोदाम प्रबंधक एवं गुणवत्ता नियंत्रक को निर्देश दिया गया कि चूंकि चावल का उपयोग सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में किया जाना है, इसलिए निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता युक्त फोर्टिफाइड चावल ही प्राप्त किया जाए।

साथ ही जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम को सभी समितियों से शीघ्र चावल आपूर्ति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया, ताकि धान अधिप्राप्ति की पूरी व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित बनी रहे।

इस अवसर पर सर्वप्रथम बक्सर प्रखंड अंतर्गत करहंसी पैक्स द्वारा फोर्टिफाइड चावल की आपूर्ति की गई। कार्यक्रम के दौरान विशेष कार्य पदाधिकारी, वरीय उप-समाहर्ता (अधिप्राप्ति), जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। इन तमाम तथ्यों की सूचना जिला जनसंपर्क पदाधिकारी द्वारा दी गई है ज्ञात हो कि बक्सर जिले में नए डीएम के आने के बाद से ही लगातार आमजन का काम होते जा रहा है जिले में लोगों द्वारा जगह-जगह उनके कार्यों की सराहना भी जनता के बीच हो रही है हालांकि सुधार करना एक चुनौती है अब आगे यह देखना है कि जिले के लोगों को कितनी राहत पहुंच पाती है

Share To:

Post A Comment: