बक्सर में पूरे दिन महाशिवरात्रि का रहा धूम, पुलिस रही चौकस


राजन मिश्रा/गणेश पांडे, 8 मार्च 2024  

बक्सर- महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर जिले के प्रसिद्ध शिव मंदिरों में नगर क्षेत्र के रामरेखा घाट स्थित रामेश्वर नाथ मंदिर, नाथ बाबा मंदिर व गौरीशंकर मंदिर समेत सभी शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि के मौके पर लाखो की संख्या में भक्तों ने जलाभिषेक किया। शिव मंदिरों में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना व जलाभिषेक किया।

जलाभिषेक के लिए अहले सुबह से इन तीनों मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी लंबी कतारें लग गई थी। जिससे जलाभिषेक करने में दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा था। वही व्यवस्था में व्यवधान पैदा न हो इसके लिए तैनात पुलिस कर्मियों को सख्ती भी बरतनी पड़ रही थी।वही सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्थानीय प्रशासन द्वारा पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस बल को तैनात किया गया था। सुरक्षाकर्मियों ने अपने कर्तव्यों का पालन बखूबी निभाया। समय-समय पर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा गश्त लगाते रहे। वहीं सभी चौक चौराहों पर यातायात प्रभारी अपनी पूरी टीम को मुस्तैद करते दिखे। इसके अलावा गंगा ठोरा के संगम स्थित संगमेश्वर महादेव मंदिर, केंद्रीय कारा परिसर स्थित वामनेश्वर महादेव मंदिर, सोमेश्वर नाथ मंदिर, चरित्रवन स्थित चित्ररथेश्वर महादेव मंदिर, सिद्धनाथ महादेव मंदिर, पातालेश्वर महादेव मंदिर समेत आस पास के गावो में शिवालयों में भी भक्तों ने पूजा-अर्चना के उपरांत जलाभिषेक किया। शिवालयों पर भक्तों की सेवा में स्थानीय पुलिस के साथ में मंदिर समिति के सदस्य तत्पर रहे।

 ब्रह्मपुर स्थित ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में भी लाखो की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ की पूजन अर्चन किया। इटाढ़ी प्रखंड के सोखा धाम में भी श्र्धलुओ ने पूजा अर्चन किया। वही मंदिर परिसर में दो दिवसीय सोखा धाम मेला लगा जिसमे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओ ने जमकर खरीददारी किया।

Share To:

Post A Comment: