बक्सर की प्रमुख ख़बरें 


राजन मिश्रा / हिमांशु शुक्ला, 31 मार्च 2024

बोर्ड की परीक्षा में 96.4% अंक लाकर जिले का नाम रोशन किया शिवांश ने

बक्सर - चौसा प्रखंड स्थित देवी डेहरा गांव के छात्र सत्यम सिवांश ने इस बार 482 अंक 96.4% लाकर जिले का नाम रौशन किया है। जिसे लेकर उसे शिक्षकों के साथ-साथ रिश्तेदारों से बधाई मिल रहा है। वहीं उसके माता-पिता को अपने बेटे की इस सफलता पर मिठाई खिलाकर बधाई दे फूले नहीं समा रहे है।

सत्यम अपने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता के साथ विद्यालय के शिक्षक और कोचिंग के शिक्षक को देना चाहता है। सत्यम पढ़ाई अपने गांव के पास ही सागरा हाई स्कूल से कर रहा है। वहीं वह गांव में प्राइवेट कोचिंग पर कर रहा था। सत्यम ने बताया कि उनके पिता ने उनपर कभी भी अच्छे अंक लाने के लिए दबाव नहीं बनाया।

वहीं आगे कहा कि वह आगे सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन साइबर क्राइम पर नकेल कसान चाहता है। कहा कि आजकल साइबर क्राइम बढ़ गया है। मनी ट्रांसफर करते समय बहुत लोगो का डाटा हैक हो जा रहा है। खाते से पैसा गायब हो जा रहे है। इंजीनियर बन एक ऐसा  सॉफ्टवेयर बनाना चाहता हूं। ताकि लोग सेफली अपना मनी ट्रांजेक्शन कर सके। बेटे के टॉप करने पर मिल रही बधाईयों से सत्यम सिवांश की मां कुमारी प्रतिमा के आंख से आशु छलक पड़े। उन्होंने अपने बेटे की इस सफलता पर गर्व महसूस कर रही है। सत्यम की मां एक गृहणी है। उन्होंने कहा कि हमे बहुत खुशी हो रही है की बेटे के कारण बहुत सारे लोगों से आज बधाईयां मिल रही है। उन्होंने बिहार बोर्ड को भी धन्यवाद कहा है।


बक्सर में बड़ी सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत 

बक्सर - एनएच 922 पर रानी सागर गांव के समीप सड़क पर मजदूरों से भरी पिकअप पलट गई। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हुई हैं। पांच से अधिक लोग घायल हैं। जिनका उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। मृतकों में से तीन बक्सर की हैं। सीता सुंदरी (51 वर्ष) पति रमुन राम ग्राम डाफा डिहरी, थाना सिकरौल। मंगरी देवी (45 वर्ष) पति नागा राम, राम दुलारी देवी (55 वर्ष) पति शिव कुमार राम, ग्राम चौगाई, थाना मुरार।

चौथे मजदूर का नाम सरोज कुमार, ग्राम बिसी, थाना दिनारा, जिला रोहतास है। दुर्घटना में घायल मजदूर शिवबचन राम ने बताया कि शाहपुर थाना करनामेपुर ओपी अंतर्गत माधवपुर, पिपरी गांव के बधार में हम लोग मसूर की फसल काट कर लौट रहे थे। एनएच पर रानी सागर के पास शनिवार की शाम वाहन असंतुलित होकर पलट गया। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर शाहपुर थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत पुलिस बल के साथ पहुंचे। उनकी मदद से घायलों को आरा अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर घायलों को वहां से पटना रेफर कर दिया गया है।

Share To:

Post A Comment: