अज्ञात चोरों ने पिकअप चुराया 

हिमांशु शुक्ला/ अरविंद पाठक 18 मार्च 2024

बक्सर - नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कलेक्ट्रेट रोड आचार्य नरेंद्रदेव मध्य विद्यालय के समीप बक्सर न्यू फर्नीचर दुकान के सामने से रविवार की रात अज्ञात चोरों पिकअप चोरी कर ली गयी है. इस सम्बन्ध में व्यवसायी ब्रजेश कुमार सिंह उर्फ़ संजय सिंह द्वारा नगर थाना को सूचित कर दिया गया है।पीड़ित व्यवसायी ब्रजेश सिंह उर्फ़ संजय सिंह ने बताया की फर्नीचर दुकान के सामान पहुंचने के लिए पिकअप वैन रखे थे। जो वर्षों से हमारे दरवाजे पर अन्य वाहनों के साथ खड़ा रहता था। जिसका नम्बर बीआर 44 – G 1585 सोमवार की रात लगभग साढ़े दस बजे तक घर में अंदर ताला लॉक कर सोने चले गए जिसके बाद वहां चोरी हो गयी। अज्ञात चोरों द्वारा गाड़ी लेकर जाते हुए सीसीटीवी फुटेज दिखाई दे रहा है। जो की रात करीब 11:25 के आसपास गाड़ी को चलकर ले जाया जा रहा है। उन्होंने बताया की सुबह जागने के बाद जब घर के बाहर देखे की पिकअप गायब है तो मेरे होश उड़ गये। अपने स्तर से काफी खोजबीन किया जब कुछ पता नहीं चला तब जाकर नगर थाने में एफआईआर दर्ज करवाने हेतु आवेदन दिए है


Share To:

Post A Comment: