हथियार लहराने वाले दो युवकों को इटाढ़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया 


हिमांशु शुक्ला / दीपक चौबे, 3 मार्च 2024

बक्सर - थाना से महज आधा किलोमीटर दूर आई बारात में नाच के दौरान हथियार लहराने वाले दो युवकों को इटाढ़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवकों के पास से एक देसी पिस्टल बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि रविवार को इटाढ़ी थाना पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक बारात में हथियार लहरा रहे हैं। सूचना मिलते ही इटाढ़ी थाना पुलिस सरस्ती गांव में पहुंच गई। उसी दौरान दो युवकों को लाल रंग की अपाची बाइक से जाते हुए देखा गया। पुलिस टीम ने शक के आधार पर युवकों को रोक लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी पिस्टल बरामद किया गया। पुलिस ने तत्काल दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों युवक सरस्ती गांव के ही पपकन कुमार और विमलेश कुमार है। पुलिस गिरफ्तार युवकों के अपराधिक इतिहास को खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बरात में नाच के दौरान हथियार लहरा रहे थे। स्थानीय लोगों के सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवकों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share To:

Post A Comment: