राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार , बक्सर में लगातार हो रहे बैठक


देश के सभी जिलों में लगाया जाता है राष्ट्रीय लोक अदालत, मामलों का होता है निपटारा

राष्ट्रीय लोक अदालत को राष्ट्रीय पर्व की तरह मनाएं- अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश

राजन मिश्रा, 31 सितंबर 2023

बक्सर - आज गुरुवार को राष्ट्रीय लोक अदालत को राष्ट्रीय पर्व की तरह मनाएं कहते हुए जिले के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव , बक्सर ,विवेक राय ने  जिला कार्यालय में चल रहें बैठकों के दौड़ के दौरान कहा। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर के कार्यालय प्रांगण में दिन भर बैठकों का दौर चलता रहा। प्रथम बैठक पैनल अधिवक्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं पैनल अधिवक्ताओं से की गई। दूसरी बैठक पारा विधिक स्वयंसेवक के रूप में कार्य कर रहे पारा विधिक स्वयंसेवकों से की गई। जिसमें माननीय सचिव विवेक राय ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 9 सितंबर 2023 को हमारे देश के सभी जिलों के जिला न्यायालय में किया जा रहा है। जिसमें अधिक से अधिक सुलहनीय वादों को आपसी सुलह के आधार पर निपटारा करवाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही इस मौके पर उन्होंने कहा की इसके लिए लोगों को प्रेरित करना, इसके फायदे के बारे में लोगों को बताना, हमारा मुख्य उद्देश्य है। लोक अदालत से होने वाले सुलह के मामले को आप सभी न्यायालय में लंबित वादों को चिन्हित कर उनके पक्षकारों को उनसे होने वाले लाभ के बारे में बताएं जिससे अपने वादों को सुलह करने के लिए वे प्रेरित हो। बताते चले की इसके पूर्व में भी ग्राम पंचायत राज अधिकारी, सर्टिफिकेट ऑफिसर, आदि व्यवहार न्यायालय, बक्सर के न्यायाधीश मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, बक्सर , अनुमण्डल न्यायिक दंडाधिकारी, सभी न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के साथ श्रीमान सचिव ने बैठक की। जिसमें उन्होंने अपने-अपने न्यायालय में लंबित सुलहनिए वादों को चिन्हित कर दोनों पक्षकारों के बीच नोटिस के माध्यम से सूचित कर उन्हें  न्यायालय में अपने वादों को सुलह करने के लिए प्रेरित करने को कहा। मौके पर कमलेश सिंह देव, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी, बक्सर, सुभम त्रिपाठी, विष्णु प्रिया, न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी सहित अन्य न्यायाधीश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

Share To:

Post A Comment: