केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने वैष्णो देवी मंदिर में हुई हादसा पर गहरा दुःख व्यक्त किया   



केंद्र और राज्य सरकार प्रभावित लोगों के सहायता के लिए तत्पर– अश्विनी चौबे


राजन मिश्रा                                          पटना, 1 जनवरी,2021

केंद्रीय पर्यावरण ,वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने माता वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया। 

केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि इस तरीके की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि मृतक श्रद्धालुओं की आत्मा को शांति और उनके परिजनों को इस असह्य पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करे तथा  घायलों को जल्दी ठीक करें।

श्री चौबे ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार इस मामले में प्रभावित लोगों को सभी तरीके की सहायता प्रदान कर रही है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की वजह से हुई इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्यक्तिगत रूप से निगरानी और ट्रैक पर नजर बनाए हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा है। पीएम मोदी ने भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को PMNRF की ओर से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की जबकि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

जबकि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये और घायलों के लिए 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। इन तमाम तथ्यों की जानकारी मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश त्रिपाठी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उपलब्ध कराई गई


         

Share To:

Post A Comment: