संपूर्ण क्रांति का आह्वान कर जेपी ने नए युग की शुरुआत की थी:- अश्विनी चौबे



- जयंती पर उनके साथ बिताए पलों को किया याद।


राजन मिश्रा

पटना, 11 अक्टूबर 2020


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हें नमन किया। ट्वीट कर कहा कि मेरा परम सौभाग्य है कि छात्र जीवन में महामानव भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण का सानिध्य मिला। उनके साथ बिताए पलों को याद करते हुए कहा कि संपूर्ण क्रांति का आह्वान कर जेपी ने नए युग की शुरुआत की थी। 74 के छात्र आंदोलन में इनका सानिध्य एवं मार्गदर्शन मिला। अक्सर उनके साथ बैठक होती थी। आंदोलन की रूपरेखा तैयार करते थे। जेपी के आह्वान पर भ्रष्टाचार के खिलाफ सभी युवा उनके नेतृत्व में एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद किए थे। उस समय कांग्रेस ने आपात काल को लगाकर लोकतंत्र का गला घोटने का काम किया था। जेपी ने संपूर्ण क्रांति का आह्वान कर आपातकाल के विरुद्ध जन आंदोलन छेड़ दिया था। जो एक नए युग की शुरुआत थी। 


श्री चौबे ने कहा कि कांग्रेस की करतूत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। भारतीय लोकतंत्र का सबसे दुःखद अध्याय आपातकाल है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री चौबे ने कहा कि कांग्रेस का रवैया आज भी नहीं बदला है। जब जब कांग्रेस एवं उनके सहयोगी दलों की सरकार बनी। भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके विराट व्यक्तित्व एवं कृतित्व से सभी प्रेरणा लेते रहेंगे

Share To:

Post A Comment: