भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के लोगों ने जरूरतमंदों को दी राहत सामग्री


अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय के निर्देश पर राशन सामग्रियों का किया गया वितरण, जदयू के राज्य सलाहकार समिति के सदस्य रेड क्रॉस सोसाइटी आपदा के उप नोडल पदाधिकारी भरत मिश्रा वितरण के दौरान रहे मौजूद

राजन मिश्रा/ कपिल तिवारी
14 मई 2020

बक्सर - कोरोनावायरस से उपजे वैश्विक महामारी के कारण विश्व भर में  आर्थिक और भौतिक संकट  पैदा हो गया है  इसमें  गरीबी से जूझ रहे लोग दोहरी मार कर शिकार हो रहे हैं  लेकिन  विपरीत परिस्थितियों में भी  जिला प्रशासन के लोग  सहित  प्राइवेट  संस्थान के लोगों द्वारा  लगातार लोगों को मदद पहुंचाई जा रही है  इसी कड़ी में आज भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला उपशाखा डुमरांव के द्वारा सिमरी, प्रखण्ड के बड़का राजपुर में 50 असहाय, विवस, विकलांग परिवार को चिन्हित कर अनुमण्ल पदाधिकारी बक्सर, श्री कृष्ण कुमार उपाध्याय के निर्देश पर उपलब्ध राशन सामग्रियों का वितरण कराया गया वितरण के दौरान सचिव श्री मोहन प्रसाद गुप्ता, जदयू राज्य सलाहकार समिति के सदस्य सह आपदा के उप नोडल पदाधिकारी भरत मिश्रा,  डा अजय कुमार, आपदा सदस्य अजय गुप्ता, समाजिक कार्यकर्ता महावीर सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment: