भाजपा के परशुराम चतुर्वेदी ने जरूरतमंदों के बीच राशन सामग्री का किया वितरण


गणेश पांडे                             
27 अप्रैल 2020.                        

बक्सर - आज बक्सर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जगदीशपुर में जिनके पास राशन कार्ड नहीं है अंतोदय नहीं है जो बिल्कुल असहाय हैं उन लोगों के बीच भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्री परशुराम चतुर्वेदी के तरफ से लगभग 50 परिवारों को राशन सामग्री बाटी गई. देश के माननीय प्रधानमंत्री जी एवं भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नाडा जी के फीड टू नीडी कार्यक्रम के तहत उन असहाय लोगों के बीच राशन दी गई ताकि इस वैश्विक महामारी एवं लॉक डाउन अंतर्गत कोई भूखा नहीं रहे ऐसा भारतीय जनता पार्टी का लगातार प्रयास जारी है. सामग्री वितरण के दौरान लॉक डाउन का अनुपालन सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था ठीक से की गई थी 
इस मौके पर श्री चतुर्वेदी ने लोगों से कहा कि प्रधानमंत्री जी का जो आदेश है उसका अक्षरस पालन करना है आपस में दूरी बनाकर रहना है साबुन से हाथ को बार-बार धोना है मुंह को भी धोना  है और घर में रहना है ताकि भारत से कोरोना जैसे बीमारी से  उपजे महामारी को भगाना है कोरोना तभी देश से भागेगा जब हम लॉक डाउन का पालन करते रहेंगे इस अवसर पर भाजपा पांडे पट्टी मंडल के अध्यक्ष श्री अनिल तिवारी उपाध्यक्ष नंद जी तिवारी बूढ़ा सिंह सुमन तिवारी मनोज दुबे व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.                                          
Share To:

Post A Comment: