पूर्व मध्य रेल में क्षेत्रीय हिंदी प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन 


राजन मिश्रा 
22 जुलाई 2019 

हाजीपुर - आज पूर्व मध्य रेल मुख्यालय हाजीपुर में 3 दिन से चलने वाली क्षेत्रीय हिंदी प्रतियोगिताओं का उद्घाटन हुआ. आज निबंध प्रतियोगिता का आयोजन करते हुए इसमें कई लोगों ने अपनी हिस्सेदारी निभाई इस प्रतियोगिता के लिए पूर्व मध्य रेल के सभी विभागों मंडलों को पूर्व में सूचित किया गया था हिंदी निबंध प्रतियोगिता में दो विषय निश्चित किए हुए थे 
१. आज के संदर्भ में राजभाषा की प्रासंगिकता
२.  भारत के सांस्कृतिक एकीकरण में हिंदी की भूमिका 
इन दोनों में से किसी भी एक विषय पर अधिकतम 2000 शब्दों में निबंध लिखना था इस प्रतियोगिता में कुल छह पुरस्कार दिए जाएंगे वही प्रथम पुरस्कार पाने वाले प्रतियोगी को रेलवे बोर्ड द्वारा अखिल रेल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में पूर्व मध्य रेल की ओर से भेजा जाएगा राजभाषा विभाग पूर्व मध्य रेल हाजीपुर की ओर से राजभाषा हिंदी के प्रयोग- प्रसार हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर किया जाता है इससे रेल कर्मियों के बीच हिंदी में कार्य करने की प्रवृत्ति बढ़ती है आज के प्रतियोगिता में विभिन्न मंडलों सहित मुख्यालय के कई कर्मचारी प्रतिभागी के रूप में उपस्थित हुए आज के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय  राजभाषा अधिकारी श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव ने किया इस प्रतियोगिता में पूर्व मध्य रेल के विभिन्न विभागों सहित मंडलों और कारखानों के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इन तमाम तथ्यों की जानकारी मुख्य जन संपर्क पदाधिकारी पूर्व मध्य रेल राजेश कुमार द्वारा उपलब्ध कराई गई.
Share To:

Post A Comment: