अमिता भूषण ने किया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को किया सम्मानित



पटना एक्सप्रेस
राजन मिश्रा      
9 मार्च 2019  

बिहार/पटना -  बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश कार्यालय में ‘‘मेरी जीत की कहानी’’ कार्यक्रम के माध्यम से ऐसी महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिन्होंने अपने संघर्ष के द्वारा जीवन की कठिनाइयों पर जीत हासिल की है कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सह बेगूसराय विधायक अमिता भूषण द्वारा सम्मानित महिलाओं ने अपनी संघर्ष और जीत की कहानियां उपस्थित महिलाओं को सुनाई। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमिता भूषण के हाथों सम्मानित होने वाली महिलाओं में अदिति राज,मीनू गुप्ता,आरती सोनी,शांभवी मोहन शामिल थी।कार्यक्रम के दौरान महिला कांग्रेस की डा.कुमारी अनिता,सुनीता साक्षी,सुनयना सिंह,रागिनी सिंह,मुमताज रूही सहित कई महिलायें शामिल थीं। जिसमे महिला कांग्रेस की पटना महानगर अध्यक्ष सह राष्ट्रीय कार्यकारणी की सदस्य डॉ० कुमारी अनिता के साथ सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता और महिला कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद  रही ।
Share To:

Post A Comment: