पचदेवरा/ हरदोई ( अंकुश गुप्ता ) । भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व इलाके में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पचदेवरा थाने पर भी इस मौके पर पुलिस कर्मियों ने महिलाओं और बच्चियों से राखी बंधवा कर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। इस दौरान खाकी ने महिलाओं की सुरक्षा का वचन भी दिया। 
रक्षाबंधन को लेकर भाई-बहनों के बीच काफी उत्साह दिखाई दिया। सुबह से ही बहने अपने भाइयों के घर पहुंचने के लिए वाहनों का इंतजार करती देखी गई। रक्षा सूत्र की दुकानों पर भी भारी भीड़ रही। पौराणिक काल से मनाए जाने वाले रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर और रोचना कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। वही भाइयों ने भी बहनों को बदले में उपहार भेंट कर और आजीवन रक्षा करने का वचन दिया। इसी क्रम में जिले के पचदेवरा थाने पर भी राखी का पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह से ही हर वर्ग की महिलाओं और कन्याओं का पचदेवरा थाने पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। इंस्पेक्टर महेशपाल सिंह के अलावा अन्य पुलिस कर्मियों को इन महिलाओं और कन्याओं ने राखी बांधी। इस दौरान इंस्पेक्टर समेत सभी पुलिस कर्मियों ने महिलाओं की सुरक्षा का वचन दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर ज्यादती किसी भी सूरत में वर्दाश्त नही की जाएगी। 
Share To:

Post A Comment: