गांधी स्मृति यात्रा -26 के निर्धारण हेतु बैठक   



रिपोर्ट - अनमोल कुमार/राजन मिश्रा, 20 दिसंबर 2025

पटना- 2026 के गांधी स्मृति यात्रा का अगला चरण   निर्धारित करने के लिए बिहार आर्थिक अध्ययन संस्थान पटना में डॉक्टर प्यारेलाल निदेशक की अध्यक्षता में यात्री दल के सदस्य प्रोफेसर मनोज कुमार तथा बिहार सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष चंद्रभूषण तथा राजीव कुमार(ADR) की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई। सर्व सेवा संघ के मंत्री विजय कुमार (आरा), प्रमोद शर्मा (पटना)तथा मनोज मीता (भागलपुर) ऑनलाइन उपस्थिति थे। 

सर्वप्रथम प्रोफेसर मनोज कुमार ने बताया कि बिहार में गांधी पुस्तक के प्रकाशक के पास भेज दी गई है।भारत में गांधी की पांडुलिपि का सदस्यों ने अवलोकन किया। भारत आगमन के बाद गांधी की विदेश यात्रा गोलमेज पाकिस्तान बांग्लादेश और रंगून पर अलग पुस्तक बनाने का निर्णय हुआ। पुस्तक के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए सदस्यों ने स्वीकार किया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम संचालन और गांधी के स्मृतियों को पुनर्जीवित करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम होगा। 

       18 जनवरी से 23 जनवरी 2026 को बिहार में अगली यात्रा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। 18 जनवरी को आरा छपरा 19 जनवरी को सिवान गोपालगंज 20 और 21 जनवरी को पश्चिमी और पूर्वी चंपारण 22 जनवरी को सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर होते हुए 23 जनवरी को हाजीपुर सोनपुर का यात्रा कार्यक्रम निर्धारित किया गया। यात्री दल का छपरा, गोपालगंज, बेतिया, मोतिहारी, सीतामढ़ी में रात्रि ठहराव होगा।

       दीप नारायण सिंह स्वतंत्रता सेनानी भागलपुर के 150 वे जन्मदिन पर भागलपुर में उनके जन्मदिन के पूर्व संध्या पर 25 जनवरी 2026 को गांधी विचार विभाग और गांधी शांति प्रतिष्ठान में कार्यक्रम के अलावाघंटाघर स्थित उनके आदम कद प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित किया जाएगा। ज्ञातव्य हो कि इनके कृतियों को याद करने में सरकार और जनता ने अपने जिम्मेदारियां का निर्वहन नहीं किया है।  उनके आवास को जिला जज भागलपुर का आवास बना दिया गया है। एकमात्र घंटाघर में उनकी आदम कद प्रतिमा कमल जायसवाल के जिद्दों जहद के बाद कुछ दिन पूर्व लगाए गए हैं।भागलपुर का लाजपत पार्क श्रीदीप नारायण सिंह ने गांधी जी का बिहपुर और भागलपुर में स्वागत किया था। रामगढ़ कांग्रेस अधिवेशन 1940 में उनके नाम से गेट बनाया गया था।

         21 फरवरी से 4 मार्च तक की यात्रा उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा।  उत्तर प्रदेश के बनारस, प्रयागराज, लखनऊ,  कानपुर, फैजाबाद जौनपुर आजमगढ़ गाजीपुर गोंडा बाराबंकी मैनपुरी आदि स्थानों पर जाएगी। उत्तर प्रदेश में गांधी से जुड़े स्मृति स्थलों की स्थिति का अध्ययन, वहां के लोगों से संपर्क, स्थानीय इतिहास संकलन के लिए स्थानीय समिति का गठन किया जाना है। 26- 27 फरवरी को उदयपुर के सर्व सेवा संघ सम्मेलन मैं भाग लेने के उपरांत 28 फरवरी को  चलकर 4 मार्च तक यात्रा पटना पहुंचेगी। इसका संयोजन विजय कुमार करेंगे। यात्री दल में विजय कुमार के अलावा चंद्रभूषण, सीमा कुमारी और प्रोफेसर मनोज रहेंगे।

     भागलपुर और बांका के संस्था तथा संगठन के साथ मिलकर छोटी नदियों के अद्यतन स्थिति का अध्ययन मार्च के प्रथम सप्ताह किया जाना है। विशेषज्ञ साथियों से संपर्क की जिम्मेदारी राजीव कुमार को दी गई है। स्थानीय स्तर का संयोजन मनोज मिता, डॉक्टर सुनील अग्रवाल, प्रोफेसर मनोज कुमार,अंबिका चौधरी,संजय कुमार आदि करेंगे। नदी यात्रा के दरमियान विभिन्न स्थानों पर किसानों की बैठक आयोजित की जाएगी।

मार्च महीने में ही जगदीशपुर प्रखंड के 25 गांव में सद्भावना यात्रा की जाएगी। प्रत्येक दिन 3 से 4 गांव में बैठक होगी। इसका संयोजन दिशा ग्रामीण विकास और गांधी आश्रम सुभानपुर द्वारा किया जाएगा।

Share To:

Post A Comment: