उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में भ्रष्टाचार निरोधक कार्यवाही शुरू



भारत सरकार से भ्रष्टाचार निरंकुशता के लिए हर प्रदेश में टाल फ्री नम्बर जारी करे - अंश चैतन्य जी महाराज

रिपोर्ट - अनमोल कुमार / कपिल तिवारी 

बिजनौर - हिन्दू युवा सेना और भ्रष्टाचार मुक्त भारत मिशन के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी अंश चैतन्य जी महाराज ने कहा कि भ्रष्टाचार उन्मूलन अभियान के तहत कुछ रिश्वतखोर पुलिस प्रशासन के लोगों पर मेरे शिकायत पर उत्तराखण्ड और उत्तरप्रदेश में दण्डात्मक कार्रवाई शुरू हो गया है। इस अभियान को संपूर्ण राष्ट्र में चलाया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार आज पूरे देश में संक़मण की तरह फैल चुका है। मेरे शरीर में जबतक प्राण रहैगी, तबतक भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए अपना संघर्ष जारी रखूंगा। उन्होंने भारत सरकार से सभी प्रदशो में भ्रष्टाचार निरंकुशता के लिए टाल फ्री नम्बर जारी करने की मांग की। 

उन्होंने इस संदर्भ में भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए महामहिम राष्ट्रपति और भारत के प्रधान को पत्र भी लिखा है। उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में मेरे शिकायत पर मुझे जान से मारने तक की धमकी भी आया है परन्तु मै डरने वाला नहीं हूँ। इस सिलसिले में हिन्दू युवा सेना के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष अनमोल कुमार ने कहा कि जल्द ही प्रदेश कमिटी का गठन कर भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए आन्दोलन चलाया  जाएगा।

Share To:

Post A Comment: