सफाई कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए


राजन मिश्रा/अरविंद पाठक 4 मार्च 2024

एनजीओ द्वारा मजदूरों को निर्धारित मजदूरी  नहीं दिया 

बक्सर - दैनिक मजदूरी, बकाया मानदेय भुगतान समेत अन्य मांगो को लेकर नप सफाई कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। सोमवार को नगर परिषद् सफाई मजदुर संघ के उपाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद बृजकिशोर उपाध्याय उर्फ़ मोहन उपाध्याय की अध्यक्षता में नप कार्यालय के मुख्य गेट जाम कर सफाईकर्मियों ने जमकर प्रदर्शन किया। और नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी का विरोध करते हुए अपनी मांगो को लेकर जमकर नारेबाजी किया।

हड़ताल के दौरान मजदूरों को सम्बोधित करते हुए बृजकिशोर उपाध्याय ने कहा कि एनजीओ द्वारा मजदूरों को निर्धारित मजदूरी  नहीं दिया जा रहा है। वही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा की मजदूरों की इस समस्या पर दस दिनों में सुनवाई नही हुई तो अनिश्चितकालीन तक सफाई का काम ठप रहेगा। उन्होंने कहा की नगर परिषद् द्वारा नए मजदूरों को 350 रू और पुराने मजदूरों को 447 रू 1 अप्रैल 2022 से दिया जाना है। लेकिन 304 और 400 रू ही दिया जा रहा है। जबकि इन्हें वस्त्र, जूता, ग्लब्स सहित आवश्यक संसाधन नहीं मिल रहा है। वही पीएफ की राशि से सम्बंधित कोई भी दस्तावेज नहीं दिया जाता है। पीएफ कहां जमा होता है, किसी मजदूर को पता नहीं है। भविष्य निधि काटते हैं जमा नहीं करते हैं 120 दिन की मजदूरी अभी तक नहीं दी गई है। संविदा पर बहाली पुराने मजदूरों को होना चाहिए। सभी मजदूरों को परिचय पत्र मिलना चाहिए नगर विकास एवं आवास विभाग पटना के द्वारा पत्र जारी किया गया है। वही उन्होंने कहा की दैनिक मजदूरों की उपस्थिति पंजी सभी वर्गों में रखा जाय। पूर्व में इसकी सूचना नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी, एसडीओ, श्रम अधीक्षक, लोक शिकायत पदाधिकारी को पत्र के माध्यम से सूचित किया गया है। फिर भी आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

गौरतलब हो कि नगर परिषद में एनजीओ के लोगों के आगमन के बाद भ्रष्टाचार चरम पर है इस पर संज्ञान लेने वाला कोई नहीं है चाहे वह कर्मचारियों का वेतन हो या आम लोगों का टैक्स संबंधित समस्या यहां के कर्मचारी अपनी मनमानी करते हैं संभवत बरसों से कुछ लोग इस विभाग में कार्यरत हैं जिसका नाजायज फायदा उठ रहा है इस पर जिला प्रशासन के लोगों को संज्ञान लेना होगा और समस्या को दूर करने की व्यवस्था करनी होगी ताकि निर्वाह रूप से काम चलाता रहे 

इस दौरान मुकेश, सागर, राजेश कुमार, राजेश राउत, प्रमोद कुमार, पूनम देवी, सोनी देवी, कपिल, मनु, जियूत, सुरेश समेत सैकड़ो सफाईकर्मी शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment: