अश्विनी चौबे को जन्मदिन पर बधाइयों का तांता, मंदिरों में किया गया यज्ञ-अनुष्ठान



राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री समेत अन्य गणमान्यों से लगातार मिल रही बधाइयां व शुभकामनाएं


- जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण

राजन मिश्रा                                          पटना, 2 जनवरी 2022


केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के जन्मदिन के अवसर पर भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, समेत बड़ी संख्या में केंद्रीय मंत्रियों, सहित विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बधाई सन्देश में कहा कि " जन्म दिवस पर आपको हार्दिक शुभकामनाएं।  मंत्रिमंडल में मेरे अहम सहयोगी के रूप में आप अपने अथक परिश्रम और असीमित ऊर्जा और अटल संकल्प शक्ति से न्यू इंडिया के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।  जन्मदिन जीवन की सार्थकता के आकलन का एक विशेष अवसर तो होता ही है, साथ ही यह हमें परिवार, समाज और देश के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन को लेकर प्रेरित करता है। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि देश की समृद्धि के लिए आप जिस समर्पित भाव से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, वह नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक हैं। ईश्वर आपको सदा स्वस्थ एवं सुखी रखें। उज्जवल भविष्य और भावी प्रयासों के लिए हार्दिक बधाई।"


श्री चौबे को बधाई देने वालों में  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, रसायन उर्वरक मंत्री व स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडवीया, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शिवराज सिंह चौहान, हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, त्रिपुरा मुख्यमंत्री  विप्लव देव, सहित बिहार एवं राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने सहित अनेक बीजेपी नेता और केंद्र व बिहार सरकार के अनेक मंत्री, सांसद व विधायक शामिल है। बिहार के पटना भागलपुर एवं बक्सर सहित विभिन्न जिलों में उनके जन्मदिन के अवसर पर उनकी लंबी आयु एवं बेहतर स्वास्थ्य के लिए मंदिरों में यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया गया। विशेष पूजा अर्चना की गई। जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया. इन तथ्यों की जानकारी मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश त्रिपाठी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उपलब्ध कराई गई

Share To:

Post A Comment: