महिला विकास सेवा संस्थान द्वारा सम्मान समारोह आयोजित


अश्लील संगीत पर पूरी तरह लगना चाहिए रोक-नंद कुमार तिवारी
भोजपुरी भाषा के उत्थान और अश्लील संगीत पर रोक लगाने को लें तत्पर रहेंगे संस्थान के लोग-गोविंद जयसवाल

राजन मिश्रा ,4 दिसंबर 2021

आज 4 दिसम्बर को बक्सर के पवित्र विश्वामित्र नगरी में पी.पी.रोड स्थित शिव शक्ति धर्मशाला में महिला विकास सेवा संस्थान द्वारा सम्मान समारोह का उद्घाटन  फीता काटकर दीप प्रज्वलित करते हुए बक्सर विधायक मुन्ना तिवारी जी और महिला थाना अध्यक्ष नीतू प्रिया जी और नंद कुमार तिवारी जी राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी भोजपुरी करे पुकार के,और सोनाली वर्मा मल्लिका ए ताज रनर 2021,सोनिया सिंह दिवा मिसेज इंडिया ग्लैमर्स 2021,दीप्ति सुमन मल्लिका ए जर्जियस 2021,सत्यदेव प्रसाद,शशांक शेखर,लक्ष्मण जायसवाल,जख्मी जितेंद्र,ओम जी यादव,गुड्डू आजाद,और महिला संस्थान के संयोजक सह संस्थापक गोविन्द जायसवाल,मधुबाला देवी,ने किया और विधायक ने महिला संस्थान के कार्यो को सराहा और भोजपुरी की अश्लील गाने पर रोक लगाने की बात हुई सोनाली वर्मा जी द्वारा सभी एक्टिव 25 महिलाओं को साड़ी देकर सम्मानित किया. जिसमे शिल्पी देवी,रानी पासवान,ममता देवी,चन्दा बेगम,तारा वर्मा,रागिनी जायसवाल,रम्भा पटेल,मंजू शर्मा,सुमन अग्रवाल,प्रिया जायसवाल,किरण जायसवाल,मीना राजभर,पति बबन राजभर,और युवती विकास सेवा संस्थान की नगर अध्यक्ष दीपा पटेल को और महिला संस्थान की बहनो ने और नंद कुमार जी और करप्सन एन्ड क्राइम कन्ट्रोल के पंकज मिश्रा,और राघवेंद्र जी द्वारा सभी सम्मानित अतिथियों को मोमेंटो और शाल देकर सम्मानित किया गया.

महिला के विकास और भोजपुरी उत्थान के बारे में भोजपुरी अश्लील गाने पर रोक लगाने के लिये पुरी महिला टीम को नंद कुमार तिवारी जी और गोविन्द जायसवाल ने प्रतिज्ञा कराया. जिसमे उपस्थित अरविंद जायसवाल,निर्मल शर्मा,विशेश्वर पांडेय,रेल कल्याण समिति,और यथा संभव सेवा संस्थान,क्रप्शन एन्ड क्राइम कन्ट्रोल की टीम भी उपस्थित थी गोविन्द जायसवाल ने नंद कुमार तिवारी जी को धन्यवाद दिया कि उनके इस सहयोग से ही महिला विकास सेवा संस्थान द्वारा सम्मान समारोह आयोजित हुआ जिसमें सभी सहयोगी को समय और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया.

महिला विकास सेवा संस्थान के संस्थापक गोविंद जयसवाल ने बताया कि नगर सचिव सुमन अग्रवाल जी द्वारा महिला विकास सेवा संस्थान के विकासशील कार्यों को देखते हुए एक ग्यारह सौ रुपया बतौर सहयोग गूगल पेमेंट किया गया इनके द्वारा समय-समय पर गरीब लाचार और बीमार का मदद किया जाता रहता है और हमेशा की तरह आज भी इन्होंने संस्थान को अपना सहयोग पहुंचाया जिसके लिए तहे दिल से पूरी टीम ने उनको धन्यवाद दिया है

Share To:

Post A Comment: