अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला विकास सेवा संस्थान द्वारा कार्यक्रम आयोजित


गरीब कमजोर लाचार और बीमार महिलाओं के लिए हम सदैव तत्पर - गोविंद जयसवाल

राजन मिश्रा , 8 मार्च 2021

आज 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस को महिला विकास सेवा संस्थान की संरक्षक बेबी सिंह पति बबन सिंह उर्फ इन्द्रप्रताप सिंह (उपचेयरमैन) के निवास स्थान पर तश्वीर सह बुके देकर धूम धाम से महिला दिवस मनाया गया जिसमें बेबी सिंह जी ने सभी टीम की बहनों को आज ढाई साल महिला विकास सेवा संस्थान के पूरे होने पर बधाई दी और बहुत जल्द होली मिलन समारोह  उन्ही के निवास स्थान पर धूमधाम से मनाया जाएगा और महिला दिवस पर महिलाओं को जागरूक और घर से बाहर निकलकर महिला संबंधित शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार पर आवाज उठाने की बात हुई जिसमे जिला अध्यक्ष शिल्पी देवी,जिला महासचिव रागिनी देवी,जिला कोषाध्यक्ष किरण जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष चंदा बेगम, जिला कार्यकारि अध्यक्ष रम्भा पटेल,नगर अध्यक्ष रानी पासवान,नगर महासचिब ममता देवी, नगर उपाध्यक्ष तारा वर्मा,नगर कोषाध्यक्ष मीना देवी,नगर सचिव किरण प्रजापति,सदस्य सावित्री राम,सह संयोजक बबन राजभर और संयोजक सह संस्थापक गोविंद जायसवाल ने अपने संबोधनबोधन में कहा कि आज गार्जियन सह संरक्षक बबन भैया के आशीर्वाद से महिला संस्थान ने बक्सर ही नही बिहार ही नही पूरे भारत मे एक गुलाबी ड्रेस में अपनी पहचान बनाकर कई कीर्तिमान स्थापित कर ली और हमलोग हर गरीब,कमजोर,लाचार,बीमार बहनों के लिए 24 घण्टा तैयार रहती है और आप लोग भी महिला विकास सेवा संस्थान से जुड़कर पुण्य का भागी बने 

Share To:

Post A Comment: