पोलियो अभियान के तर्ज कोविड -19 का घर-घर सर्वे शुरु, कई क्षेत्रों में केवल आशा कर्मियों पर ही छोड़ दिया गया है, जांच की है दरकार

बिहार के समस्तीपुर सहित कई क्षेत्रों में सर्वे का काम है शुरू कई पदाधिकारियों की टीम तो वही केवल आशा कार्यकर्ताओं पर ही छोड़कर की जा रही खानापूर्ति

पटना - विश्वव्यापी महामारी कोविड-19 से निजात पाने को लेकर राज्य स्वास्थय समिति पटना बिहार एवं जिला पदाधिकारी समस्तीपुर के निर्देशानुसार प्रखंड क्षेत्र में 1 मई से कोविड-19 अंतर्गत संपूर्ण प्रखंड के सभी पंचायतों में सर्वे शुरू कर दिया गया है। मोरवा प्रखंड के कई पंचायतों में विदेश एवं कई राज्यों से आने वाले लोगों के कारण राज्य स्वास्थ्य समिति एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार पोलियो अभियान के तर्ज पर प्रखंड के सभी पंचायतों में कोरोना सर्वे शुरु किया गया है।प्रखंड के सभी 18 पंचायतों में से 17 पंचायतों में 5 दिवसीय सर्वे कार्य शुरु कर दिया गया है।इस कार्य के लिए आशाकार्यकर्ताओं, सेविकाओं व अन्य स्वास्थयकर्मीयों को मिला कर 74 दल बनाए गए हैं।इस कार्य में 128 दलकर्मी व 24 पर्यवेक्षक लगाए गए हैं।इस दल के द्वारा घर-घर जाकर सर्वे कर दिया गया है।संदिग्ध मरीज मिलने पर सर्वेदल सीएचसी को रिपोर्ट करेगा।संदिग्ध मरीज को कोविड-19 की जांच कराया जाएगा।प्रखंड के धर्मपुर बांदे पंचायत में कोविड-19 का सर्वे कार्य प्रथम चरण में संपन्न हो चुका है।यह जानकारी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक फजले रब ने दी है।

Share To:

Post A Comment: