बक्सर में भाजपा छोड एक और कार्यकर्ता हुआ राजद में शामिल

पार्टी के अंतरकलह और सम्मान में कमी रही वजह ,समर्पित कार्यकर्ताओ को छोड़ चाटुकारो के पीछे भागने से कई सम्मानित लोग है विरोध में 


गोविंद जायसवाल बने युवा राजद के नगर अध्यक्ष।

राजन मिश्रा /कपिल तिवारी 
15 मई 2019 

बक्सर- कई वर्षों तक भाजपा का झंडा लेकर पार्टी के लिए समर्पित , युवा जायसवाल का अध्यक्ष, भाजपा के व्यवसाई मोर्चा के अध्यक्ष तथा युवा जायसवाल समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोविंद जायसवाल को जो बक्सर में भाजपा के जाने माने वैश्य समाज में अपनी प हचान रखते थे, विगत कुछ समय से स्थानीय संगठन में गुटबाजी, चापलूसों ,पार्टी के गलत नीतियों व केंद्र सरकार की गलत कार्यशैली से क्षुब्ध चल रहे थे।
वही गोविन्द  राजद प्रत्याशी जगदानंद सिंह के व्यक्तित्व से बहुत प्रभावित हैं। जगदानंद सिंह की गंभीरता, शालीनता और ईमानदारी के कायल होकर इन्होंने आज एम एल सी  राधाचरण सेठ जी व सुधाकर सिंह ने स्वयं गोविंद जायसवाल को राजद ज्वाइन कराया।जो इनके लिए गौरवपूर्ण है। 
गौरतलब हो कि यह सोचने का विषय है  कि आखिर क्या कारण है कि इतने समर्पित कार्यकर्ता भाजपा छोड़ने को बाध्य हो रहे हैं, पार्टी को आत्ममंथन करने की आवश्यकता है।कही न कही भाजपा बक्सर में अपनी छवि नहीं पा रही है वही अन्य पार्टियों के लोग अपने कार्यशैलीओ में लगातार फेरबदल कर रहे है कही ऐसा न हो कि कुछ दिनों बाद बक्सर किसी और का गढ़ बन जाए और इस पार्टी के लोग हाथ मलते ही रह जाए 
Share To:

Post A Comment: