आज की सत्ता न्यूज़ - नई दिल्ली :केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा एक हफ्ते कि यात्रा के दौरान तीन देशो यानी अमेरिका, मार्शल आइलैंड और दक्षिण कोरिया की यात्रा करेंगे मंत्री कुशवाहा मार्शल आइलैंड कि आधिकारिक यात्रा पर 7-13 जुलाई तक रहेंगे केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा देश के पहले मंत्री है जो मार्शल आइलैंड देश का दौरा कर रहे है  इसके पहले देश कि तरफ से कोई भी प्रतिनिधि इस देश अधिकारिक दौरे पर नहीं गये है अपने इस आधिकारिक यात्रा के दौरान 7 जुलाई को अमेरिका के सनफ्रंस्सिको जाएंगे जहाँ पर भारतीय और अमेरिकी दूतावास द्वारा आयोजित स्थानीय कार्यकर्मो मे हिस्सा लेंगे  दूसरे दिन अमेरिका के हवाई आइलैंड के होनोलुलू के स्थानीय कार्यक्रम मे हिस्सा लेंगे अमेरिका यात्रा के बाद केंद्रीय मंत्री कुशवाहा मार्शल आइलैंड देश की यात्रा पर जाएंगे जहां उस देश के राष्ट्रपति के द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे दोनो देशो के बीच जिन महत्वपूर्ण मुददो पर बात होंगी उसमे शिक्षा,सौर उर्जा, प्रौद्योगिकी,आपदा प्रबंधन ,पर्यावरण संरक्षण जैसे  मामले शामिल है.साथ ही दोनों देशो के बीच संसदीय प्रक्रिया बहाल होने पर भी बात होगी .इसके अलावा विश्व के विभिन्न मंचो पर एक दुसरे को सहयोग करने पर फोकस करेंगे. इसके बाद श्री कुशवाहा दक्षिण कोरिया जाएंगे और वहां पर स्थानीय कार्यक्रम मे हिस्सा लेंगे और फिर सिऒल से 13 जुलाई को भारत वापस आयेगे।
आज की सत्ता
देवेंद्र प्रताप सिंह कुशवाहा
सह - संपादक उत्तर प्रदेश 
Share To:

Post A Comment: